असीम मुनीर को सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान, पाकिस्तानी सेना पर क्यों डोरे डाल रहे प्रिंस?

Updated on 22-12-2025 12:29 PM
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) असीम मुनीर को सऊदी अरब की सरकार ने किंग अब्दुलअजीज मेडल से सम्मानित किया है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने रियाद में मुनीर को यह सम्मान दिया है। यह सऊदी अरब का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है। मुनीर को इससे सम्मानित किया जाना पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हालिया महीनों में बेहतर होते संबंधों को दिखाता है। दोनों देशों में इस साल एक-दूसरे की रक्षा का वादा करने वाला समझौता भी हुआ है। इसे सऊदी अरब की पाकिस्तानी सेना से करीबी बनाने की कोशिश के तहत देखा जा रहा है ताकि किसी संघर्ष की स्थिति में पाक फौज को अपने लिए लड़ाया जा सके।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद ने एक्स पर अपनी और असीम मुनीर की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पाक आर्मी चीफ को सम्मानित कर रहे हैं। खालिद ने लिखा, 'मैंने असीम मुनीर को आपसी सहयोग को बढ़ाने और सऊदी-पाकिस्तानी संबंधों को बेहतर करने में उनके खास प्रयासों के लिए किंग अब्दुलअजीज मेडल ऑफ एक्सीलेंट क्लास से सम्मानित किया है। मीटिंग के दौरान मैंने उनके साथ अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों के साथ-साथ आपसी हित के विषयों पर चर्चा की।

मुनीर ने सऊदी का किया धन्यवाद

पाकिस्तान की सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि असीम मुनीर ने सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति, रक्षा और सैन्य सहयोग, रणनीतिक सहयोग और उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा की है। इस दौरान दोनों ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच संबंधों को और बेहतर करने पर जोर दिया।असीम मुनीर ने सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान मिलने को अपने लिए गौरव की बात कही है। उन्होंने इसके लिए दो पवित्र मस्जिदों के संरक्षक और सऊदी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पुरस्कार को पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच स्थायी संबंधों का प्रतीक बताया है।

सऊदी-पाकिस्तान संबंध

इस साल सितंबर में पाकिस्तान और सऊदी अरब के साथ एक अहम हुआ है। यह रक्षा समझौता नाटो स्टाइल केा है। इस समझौते में एक देश पर बाहरी हमले को दोनों देशों पर अटैक माना जाएगा। यानी अगर कोई देश सऊदी अरब पर हमला करता है तो समझौते के तहत पाकिस्तान की सेना उसकी रक्षा के लिए आएगी। इसके बाद अब असीम मुनीर को सऊदी ने अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। इससे पता चलता है कि दोनों देशों में आने वाले समय में रक्षा क्षेत्र में ज्यादा समन्वय देखने को मिल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.