लैंगिक आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए 10 तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Updated on 02-12-2025 01:12 PM

गरियाबंद ।  लैंगिक आधारित हिंसा की रोकथाम एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक जिले में 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर  बीएस उइके के निर्देश पर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी  अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण केंद्र, गरियाबंद के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत फिंगेश्वर विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल, बेलटुकरी एवं मैनपुर विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल, जिड़ार एवं शासकीय हाई स्कूल, धवलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 तथा अन्य प्रचलित कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, पॉक्सों एक्ट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, नवा बिहान योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, महिला हेल्पलाइन 181, महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक शिकायत पोर्टल साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच एवं स्पॉन्सरशिप योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया गया कि 0 से 18 वर्ष तक के किसी भी बच्चे के शोषण, उत्पीड़न या असहाय स्थिति में होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ ग्रहण कराई गई तथा छात्र-छात्राओं के लिए खेल एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक सुश्री मनीषा वर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण, जेंडर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता समन्वयक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थेे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.