अक्षर पटेल ने केकेआर से हार के बाद डाल दिए हथियार, कहा- हमारा सीजन खत्म अब अगले साल देखेंगे

Updated on 09-05-2026 12:28 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मिली एक और हार से कप्तान अक्षर पटेल बेहद निराश नजर आए। अक्षर पटेल ने कहा कि दो से तीन ओवरों के अंदर 5 विकेट गंवाना दिल्ली कैपिटल्स की हार का मुख्य कारण रहा।

हार के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?

उन्होंने इस सीजन की 7वीं हार के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हमने रन उम्मीद से कम बनाए और साथ ही स्पिनरों ने भी काफी गलतियां कीं। पिच जिस तरह से बर्ताव कर रही थी उसे देखते हुए मुझे लगता है कि स्पिनरों ने गलतियां कीं। हालांकि, इसके साथ ही अगर आप ध्यान दें तो हमने दो-तीन ओवर में पांच विकेट गंवा दिए और मुझे लगता है कि यहीं से मुकाबला हमारे हाथ से फिसल गया। शायद हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ भी यही हुआ था, हमने अच्छी शुरुआत की थी, और फिर अचानक विकेट गिरते रहे।'

बल्लेबाजों की मानी गलती

अक्षर ने आगे कहा, 'देखिए, आप इसे मुश्किल तरीके से हल नहीं कर सकते। जब आशुतोष और मैं बैटिंग कर रहे थे तो हम सोच रहे थे कि अगर हमने वहां कोई गलती की तो अगले बल्लेबाज के लिए यह बहुत मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से मुझे लगता है कि यह सही माइंडसेट अपनाना ज्यादा जरूरी है। भले ही आप एक या दो विकेट खो दें फिर भी आप क्रीज पर समय बिता सकते हैं और खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि यही अपनाने की जरूरत है, जब विकेट एक साथ गिर रहे हों, तो आपको एक या दो ओवर के लिए दबाव झेलना होगा।'

अब अगले साल की तैयारी करेंगे- अक्षर

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने आने वाले मुकाबलों की तैयारियों को लेकर कहा, 'अभी के लिए हम पीछे जाकर उन गलतियों के बारे में सोचेंगे जो हमने की है। उसके बाद, जाहिर है, अभी भी एक लंबा सफर बाकी है और अगला साल भी आएगा। हम सोचेंगे कि हम अगले साल के लिए क्या प्लान बना सकते हैं और हमें क्या तरीका अपनाना चाहिए। उसके आधार पर हम बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी देख सकते हैं और तय कर सकते हैं कि किसे मौके दिए जा सकते हैं और हम क्या बदलाव कर सकते हैं।'

फिन एलेन का शतक

डीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 142 रन लगाए। टीम की ओर से पाथुम निसांका ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। हालांकि, बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। केकेआर ने 143 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट खोकर 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। केकेआर की तरफ से फिन एलन ने 47 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि कैमरून ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.