चिड़िया बने आयुष बडोनी, रमनदीप सिंह की तरह उड़ते हुए लपका असंभव कैच

Updated on 22-10-2024 02:47 PM
अल अमरात (ओमान): इमर्जिंग एशिया कप 2024 के अपने दूसरे मैच में इंडिया ए की भिड़ंत यूएई से हुई। पहले मैच में पाकिस्तान ए को भारत ने हराया था। उस मैच में टीम इंडिया के फील्डिर्स ने कमाल की फील्डिंग की थी। हवा में उड़ते हुए रमनदीप सिंह का एक हाथ से लपका गया कैच खूब चर्चा में रहा। अब यूएई के खिलाफ दूसरे मैच में भी भारतीय फील्डर ने फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया।

बडोनी ने लपका हवाई कैच

इस टूर्नामेंट में अभी तक इंडिया ए के फील्डर्स कमाल कर रहे हैं। आयुष बडोनी ने इस बार हवा में उड़ते हुए गेंद को लपका। 15वें ओवर में यूएई के मुहम्मद जवादुल्लाह ने सामने की तरफ शॉट खेला। गेंद लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे आयुष बडोनी के दाहिने तरफ थी। वह भागे और हवा में उड़ते हुए दोनों हाथों से गेंद को लपक लिया। 24 साल के बडोनी ने गेंद को एकदम क्लीन लपका और कमेंटेटर भी इसे देखकर हैरान रह गए।

आसानी से जीती इंडिया ए

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (58 रन) के शानदार अर्धशतक की बदौलत इंडिया ए ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पहले मैच में सात रन से हराया था। भारत फिलहाल ग्रुप बी में चार अंक के साथ शीर्ष पर है और बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप गेम में मेजबान ओमान से भिड़ेगा।अभिषेक की पांच चौके और चार छक्के जड़ित 24 गेंद की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी और आयुष बडोनी के एक छक्के और एक चौके की मदद से भारत ने 55 गेंद रहते 108 रन का लक्ष्य हासिल करने की औपचारिकता पूरी की। कप्तान तिलक वर्मा ने 18 गेंद में 21 रन बनाए। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम 16.5 ओवर में 107 रन पर आउट हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.