आयुष्मान योजना से डोलरिया की लिशा को मिली नई रोशनी

Updated on 14-01-2025 02:44 PM

इजराइल और हमास के बीच सीजफायर को लेकर जल्द ही डील पूरी हो सकती है। इसके लिए कतर की राजधानी दोहा में मिस्र, कतर और अमेरिका की मदद से बातचीत हो रही है। इजराइली अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि डील के पहले फेज में 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा।

हमास के पास इजराइल के 94 बंधक मौजूद हैं, जिनमें से करीब 34 की मौत हो चुकी है। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल के 251 नागरिकों को बंधक बना लिया था। बाकी बंधकों को पहले छुड़ा लिया गया है।

डील के लिए आज यानी मंगलवार, 14 जनवरी को आखिरी बातचीत होनी है। इस समझौते पर साइन होते ही इसे तुरंत लागू किया जाएगा। सीजफायर का पहला फेज 42 दिन को होगा। 33 बंधकों को रिहा करने के 15 दिन बाद बाकी बंधकों को रिहा किया जाएगा। इस दौरान स्थायी तौर पर सीजफायर को लागू करने पर भी बातचीत की जाएगी।

नॉर्थ गाजा में वापस लौटेंगे फिलिस्तीनी नागरिक

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर डील के तहत नॉर्थ गाजा से विस्थापित हुए फिलिस्तीनी नागरिकों को इजराइल वापस लौटने देगा। हालांकि इस इलाके में सुरक्षा के लिहाज से इजराइली सैनिकों की मौजूदगी बनी रह सकती है।

गाजा और इजराइल के बीच बफर जोन बनाया जाएगा। बफर जोन को लेकर इजराइल और हमास दोनों की अलग-अलग मांगें हैं। इजराइल बॉर्डर से 2 किमी के बफर जोन की मांग कर रहा है, जबकि हमास अक्टूबर 2023 से पहले की तरह 300 से 500 मीटर का बफर जोन चाहता है।

दूसरी तरफ इजराइल ने डील के तहत हमास के चीफ याह्या सिनवार की डेड बॉडी लौटाने से मना कर दिया है।

बंधकों के परिजनों से मिलेंगे नेतन्याहू

इजराइली PM नेतन्याहू आज हमास की कैद में मौजूद बंधकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे इस सीजफायर डील का विरोध कर रहे बेन ग्विर से मिलने वाले हैं। सीजफायर डील में नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक सीजफायर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ट्रम्प की होगी, इसलिए उनके प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया है।

दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रम्प ने डील पर बयान देते हुए कहा कि, हम डील को पूरा करने के बेहद करीब हैं। इसे अगर वे (हमास) इसके लिए राजी नहीं होते हैं, तो उनके लिए और समस्याएं होंगी।

हमास ने इजराइल की महिला सैनिक का वीडियो जारी किया

कतर में जारी सीजफायर डील के बीच हमास ने 4 जनवरी को 19 साल की इजराइली महिला सैनिक लिरी एलबाग का वीडियो जारी किया था। लिरी को हमास ने 7 अक्टूबर 2023 में बंधक बना लिया था। इस वीडियो में लिरी ने हमास की कैद से इजराइली बंधकों को नहीं छुड़ाने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहराया है।

लिरी एलबाग को 6 महिला सिपाहियों के साथ नाहल ओज आर्मी बेस से किडनैप किया गया था। इनमें से 5 महिला सैनिक अब भी हमास की कैद में हैं।

लिरी बोलीं- नेतन्याहू सरकार मुझे भूल चुकी है

टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार एलबाग ने कहा-

QuoteImage

मैं अभी सिर्फ 19 साल की हूं। मेरी पूरी जिंदगी रुक गई है। हमें 450 दिनों से ज्यादा समय से बंधक बनाकर रखा गया है। नेतन्याहू सरकार मुझे और दूसरे बंधकों को भूल चुकी है। मुझे लगता है कि हमास के कैद में फंसे इजराइली लोग सरकार या सेना के लिए प्राथमिकता नहीं हैं।

QuoteImage

एलबाग ने आगे कहा कि बंदियों की रिहाई इजराइली सेना की वापसी पर निर्भर करती है। हालांकि ये वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, लिरी एलबाग के लिए उनके परिजनों ने भी एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने इजराइल समेत दुनिया भर के नेताओं से इजराइली बंदियों को छुड़ाने के लिए आगे आने की अपील की।

हमास के हमले बाद इजराइल ने युद्ध का किया था युद्ध का ऐलान

7 अक्टूबर 2023 को इसकी शुरुआत हुई थी। हमास के सैकड़ों आतंकी गाजा पट्टी के रास्ते साउथ इजराइल में घुस गए। अंधाधुंध फायरिंग की। 1139 लोगों को मार दिया और 251 लोगों को अगवा करके ले गए थे।

चंद घंटों बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। इस जंग के शुरू होने के बाद से गाजा में 44 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गाजा हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, ये गाजा की आबादी का करीब 2% है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.