सौम्य को बेल या जेल: इस दिन होगी सुनवाई...

Updated on 02-08-2024 06:29 PM

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया ने अपने वकील के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन लगाया है। भूपेश बघेल सरकार में सौम्या पर कोल परिवहन में 25 रुपये प्रति टन अवैध वसूली के सिंडिकेट के किंग पिन होने के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद कोल स्कैम की जांच में तेजी आई है। जनवरी 2024 में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। तब से सौम्या के अलावा दो आइएएस अफसर भी इसी मामले में जेल में बंद हैं।

सौम्या के जमानत आवेदन पर सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से वकालत करते हुए उप महाधिवक्ता डा सौरभ पांडेय ने जवाब पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांग लिया था। ईडी ने सौम्या को कोल स्कैम और अवैध उगाही के गिरोह के रूप में मामला दर्ज किया है। प्रकरण दर्ज करने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी की गई। तब से आज तक जेल के सीखचों के पीछे है।

ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि प्रारंभिकक रूप से कोल घोटाला 500 करोड़ से ज्यादा का है। ईडी ने सौम्या को मुख्य आरोपी बनाते हुए कई सह आरोपियों की गिरफ्तारी करने के साथ ही संपत्तियों को भी अटैच किया है। 9 जुलाई को मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने जवाब पेश करने के लिए कोर्ट से चार सप्ताह का समय मांगा था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने ईडी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मोहलत दे दी थी।

जमानत आवेदन पर 31 जुलाई को जस्टिस नरेन्द्र कुमार व्यास के सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि कोल स्कैम मामले में सह आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जानकारी के बाद हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत आवेदन पर विचार करने के लिए प्रकरण को 16 अगस्त को प्रस्तुत करने के निर्देश रजिस्ट्रार जनरल को दिया है। अब इस मामले की सुनवाई 16 अगस्त को होगी। तब तक सौम्या को इंतजार करना पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.