फतेहपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की मजार में तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल

Updated on 24-12-2025 02:15 PM
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का एक मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वर्षों पुरानी मजार में तोड़फोड़ की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कहा जा रहा है कि यह बांग्लादेश नहीं हिंदुस्तान है, यहां पर कोई जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल के प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू को हिरासत में लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, 'एनबीटी ऑनलाइन' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मंगलवार की घटना

जानकारी के मुताबिक, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव में वर्षों पुरानी वली शाह बाबा की मजार है। बताया जा रहा है कि इस मजार से समुदाय विशेष के लोगों के साथ हिंदुओं की भी आस्था है। मंगलवार की दोपहर बजरंग दल के भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता गांव पहुंचे और अचानक मजार को हथौड़े से तोड़ने लगे।

नियम की कही बात

घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस 49 सेकंड के वायरल वीडियो में मजार को साफ तौर पर क्षतिग्रस्त करते देखा जा सकता है। साथ ही, वीडियो में समुदाय विशेष को चेतावनी देते हुए कहा जा रहा है कि इस देश में रहना है तो यहां के जो नियम हैं उसके प्रति समर्पित रहना पड़ेगा, यह बांग्लादेश नहीं है कि किसी हिंदू को उल्टा करके केरोसिन डालकर जला दिया गया, यह हिंदुस्तान है यहां पर कोई भी जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिरासत में नरेंद्र हिंदू

वायरल वीडियो से मजार टूटने की जानकारी फैलते ही समुदाय विशेष में साफ तौर पर नाराजगी देखी जा रही है। उधर, दो समुदायों के तनाव से जुड़े गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम कराने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने मजार तोड़ने के आरोप में वीडियो के आधार पर बजरंग दल के भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने कहा, होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के साथ मामले के अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.