बलौदाबाजार पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार:धारदार हथियार सोशल मीडिया पर दिखाने वाले 10 नाबालिग भी शामिल

Updated on 27-11-2025 12:57 PM
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार पुलिस ने धारदार हथियार रखने और सोशल मीडिया पर उनका प्रदर्शन कर दबदबा बनाने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 नाबालिग भी शामिल हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि भाटापारा शहर और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ युवा धारदार चाकू और छुरी जैसे हथियार अपने पास रखते हैं।

वे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते थे। इन पर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने के भी आरोप थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

संयुक्त टीम का विशेष अभियान

25 नवंबर को साइबर सेल, भाटापारा शहर थाना और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर 12 लोगों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान सभी ने धारदार हथियार रखने और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 18 वर्षीय शुभम मानिकपुरी और गणेश झंजोठे के साथ 10 नाबालिग शामिल हैं। सभी के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का यह अभियान सोशल मीडिया के दुरुपयोग और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बता दें कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत की गई है।=



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.