बांग्लादेश ने दीपू चंद्र दास की लिंचिंग की निंदा की, परिवार को आर्थिक सहायता का ऐलान

Updated on 25-12-2025 12:59 PM
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदू व्यक्ति दीपू चंद्र दास की लिंचिंग पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार ने दीपू के परिवार की प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। दीपू मैमनसिंह में एक फैक्ट्री मजदूर थे। मंगलवार को, बांग्लादेश के शिक्षा सलाहकार प्रोफेसर सी आर अबरार ने यूनुस सरकार की ओर से पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इस मुश्किल समय में सहानुभूति और समर्थन का आश्वासन दिया। इस हत्याकांड को लेकर भारत से लेकर अमेरिका तक बांग्लादेश की आलोचना की गई है।

दीपू की पीट-पीटकर की गई थी हत्या


मैमनसिंह में एक फैक्ट्री मजदूर दास को 19 दिसंबर को कथित ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला गया था, और उनके शव को आग लगा दी गई थी। सरकार ने इस हत्या को एक जघन्य आपराधिक कृत्य बताया जिसका कोई औचित्य नहीं है और इस बात पर जोर दिया कि ऐसी हिंसा की बांग्लादेशी समाज में कोई जगह नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि आरोप, अफवाहें या विश्वास में मतभेद हिंसक कृत्यों का बहाना नहीं हो सकते, और किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.