बांग्लादेश कुकी उग्रवादियों की पनाहगाह बन रहा:गुरिल्ला वॉरफेयर के लिए एक हजार उग्रवादियों को ट्रेनिंग दी; 30 हजार वर्दियां बरामद हुईं

Updated on 29-05-2025 01:11 PM

बांग्लादेश कुकी उग्रवादियों की पनाहगाह बनता जा रहा है। बीते कुछ माह से प्रतिबंधित आतंकी संगठन कुकी चिन नेशनल फ्रंट (KNF) की गतिविधियों में यहां तेजी देखी गई है। इस बीच चटगांव में KNF की बड़ी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियों ने चटगांव की एक फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 30 हजार सैन्य वर्दियां जब्त कीं, जिनकी कीमत 20 करोड़ टका आंकी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि 10 हजार वर्दियां पहले ही उग्रवादियों तक पहुंच भी चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये वर्दियां एक गुरिल्ला युद्ध के लिए तैयार की गई थीं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस साजिश के तहत भारत के मणिपुर और मिजोरम, म्यांमार के चिन और रखाइन राज्य, तथा बांग्लादेश के चटगांव हिल ट्रैक्ट्स को एक साथ दहला देने की तैयारी थी।

खुफिया रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि KNF के पास तीन हजार प्रशिक्षित उग्रवादी हैं, जिनमें से लगभग एक हजार को हाल ही में गुरिल्ला वॉरफेयर की विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

KNF ने बांग्लादेश में अलकायदा से जुड़े अंसार संगठन से हाथ मिलाया

खुफिया एजेंसियों के अनुसार KNF ने बांग्लादेश में अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन अंसार अल इस्लाम से गठजोड़ किया है।

सूत्रों के मुताबिक, KNF के कई उग्रवादियों को अंसार के आतंकी शिविरों में गुरिल्ला वॉरफेयर और आत्मघाती हमलों की ट्रेनिंग दी गई है। बदले में, KNF ने अंसार को पहाड़ी इलाकों में छिपने के लिए सुरक्षित पनाहगाह और रसद समर्थन देने की पेशकश की है।

यह गठजोड़ बांग्लादेश, भारत व म्यांमार के लिए चिंता का कारण बन सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि KNF उग्र इस्लामी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा बनता जा रहा है, जिसका उद्देश्य अस्थिरता फैलाना है।

बांग्लादेश-भारत-म्यांमार के संबंधों में कड़वाहट का फायदा उठा रहा KNF

अगस्त 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना की सत्ता का तख्तापलट व फरवरी 2021 में म्यांमार में सैन्य तख्तापलट हुआ। इन घटनाओं के बाद से बांग्लादेश-भारत-म्यांमार में कड़वाहट आई है।

इसका फायदा केएनएफ उठा रहा है। बीते कुछ वर्षों में केएनएफ विस्तार कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

विदेशी फंडिंग और कूटनीतिक संघर्षों से KNF मजबूत होता जा रहा है

KNF को अब चीन और अमेरिका दोनों से अप्रत्यक्ष समर्थन मिलने की खबरें हैं। म्यांमार के क्योकप्यू पोर्ट पर चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिका KNF का इस्तेमाल कर रहा। वहीं, चीन पर म्यांमार में हित साधने के लिए KNF को समर्थन देने का आरोप है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.