बांग्लादेशी 'सुपर फैन' को लादकर ले जाया गया अस्पताल, मैच में भारतीय फैंस से झड़प की खबर

Updated on 27-09-2024 04:34 PM
कानपुर: भारत और बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की वजह से भारत में काफी गुस्सा है। इसकी वजह से भारत में बीसीसीआई से मांग भी हो रही है कि बांग्लादेश से सीरीज न खेलें। इसके बाद भी सीरीज का आयोजन हो रहा है। अब कानपुर टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के सुपर फैन की स्टेडियम में फैंस से झड़प हो गई।

स्टेडियम में फैंस के बीच हुई भिड़त


कानपुर में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दौरान फैंस आपस में भिड़ गए। इस झड़प में बांग्लादेश के सुपर फैन कहे जाने वाले टाइगर रॉबी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका कहना है कि लंच ब्रेक के दौरान यह घटना हुई है। टाइगर रॉबी बांग्लादेश के सभी मैच में चीयर करने स्टेडियम पहुंचता है। उसके पूरे शरीर पर टाइगर की पेंटिंग होती है। कानपुर टेस्ट में भी उसे उसी गेटअप में वह टीम को चीयर करने पहुंचा था।

रॉबी ने इस घटना के बारे में कहा, 'उन्होंने मेरी पीठ और पेट के निचले हिस्से पर मारा और मैं सांस नहीं ले पा रहा था। हालांकि रॉबी के दावों के बावजूद, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने कथित तौर पर हमले के आरोपों का खंडन किया। पुलिस रॉबी के आरोपों की आगे जांच करने के लिए आधिकारिक सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने की योजना बना रही है।

बांग्लादेश की टीम कर रही बैटिंग


बांग्लादेश की टीम टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पहले बैटिंग कर रही है। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश को पहले सेशन में दो जबकि दूसरे सेशन में एक झटका लग चुका है। बारिश और मैदान गीला होने की वजह से टेस्ट मैच को बार-बार रोकना पड़ रहा है। पहले टॉस एक घंटे की देरी से हुआ। उसके बाद दूसरे सेशन की शुरुआत में भी देरी हुई। इसके बाद दूसरे सेशन के बीच 35 ओवर के बाद एक बार फिर खेल रोकना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.