दिल्ली के फर्जी कॉल-सेंटर का बस्तर पुलिस ने भंडाफोड़ किया

Updated on 01-01-2026 12:49 PM
बस्तर, छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने दिल्ली में स्थित फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कॉल सेंटर के माध्यम से इंश्योरेंस के नाम पर बस्तर जिले के एक युवक से करीब 20 लाख रुपए ठगे थे। मामले की FIR के बाद पुलिस दिल्ली पहुंची। जहां से 4 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, एक युवक ने थाने में FIR दर्ज करवाई की बीमा अभिकर्ता अंचल हिल के माध्यम से बजाज एलियांज इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की बीमा पॉलिसी फ्यूचर गेन साल 2020 में लिया था। जिसमें मुझे एजेंट ने जानकारी दी कि एकमुश्त एक लाख रुपए जमा किए जाने पर 10 साल बाद रकम दोगुना प्राप्त होगी।

अच्छा मुनाफा का लालच देकर तरह-तरह के प्रोसेसिंग फीस भुगतान करने के नाम पर लगभग 20 लाख रुपए अलग-अलग खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाकर धोखाधड़ी की गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिसके बाद SP शलभ सिन्हा ने जवानों की एक टीम बनाई। मामला साइबर सेल से जुड़ा हुआ था।

मौके से 5 आरोपियों को पकड़ा गया

जिसके बाद साइबर सेल प्रभारी DSP गीतिका साहू के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन, खातों की जांच, सिम की जांच की। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम को दिल्ली भेजा गया। जहां जनकपुरी में स्थित कॉल सेंटर पहुंचकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने अपना नाम ओम प्रकाश गुप्ता, दक्षा उर्फ नेहा, शिखा गुप्ता, खुशी और अंजली चौधरी बताया।

SP बोले- अनजान कॉल पर विश्वास न करें

SP शलभ सिन्हा ने कहा कि, मौके से इनके पास से 6 मोबाइल, अलग-अलग बैंक के खाते, 2 रजिस्टर, वायरलेस, DVR समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इंश्योरेंस के लिए किसी भी अनजान के कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें। साथ ही निजी जानकारी किसी के भी साथ शेयर न करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.