बैटिंग या बॉलिंग में, पल्लीकल में किसका होगा राज, जानें कैसी होगी पहले टी20 के लिए पिच का हाल

Updated on 26-07-2024 01:38 PM
पल्लेकेले: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई, शनिवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए पल्लीकल क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक नई शुरुआत करने की तैयारी में है। इसके अलावा गौतम गंभीर भी अपने कोचिंग करियर की । ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करें, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टी20 मैच के लिए कैसी होगी पिच।
भारत और श्रीलंका, पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम की पिच को काफी संतुलित माना जाता है। इस मैदान पर नई गेंद से गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है, लेकिन जैसे ही गेंद पुरानी होने लगती है शॉट खेलना आसान हो जाता है। मैच बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजों के पक्ष में जाने लगता है। खास तौर से शाम के मैच में दूसरी पारी में बैटिंग करना काफी आसान रहता है। यही कारण है कि इस पिच पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों में खिलाड़ियों को मदद मिलती है। वहीं बात करें टॉस की तो इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम की पहली पसंद गेंदबाजी करने की होती है।इसके अलावा इस मैदान पर खेले गए टी20 मैचों के आंकड़े को देखें तो अब तक कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 12 मैच में जीत हासिल की है। वहीं 9 मैचों में दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को सफलता मिलती है, जबकि दो मैचों का रिजल्ट नहीं आया।
दोनों टीमों का स्क्वाड-
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका- चरिथ असलांका (कप्तान) पथुम निसांका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.