बीसीएलएल ने उतारीं सीएनजी बसें:भैंसाखेड़ी से एम्स रूट पर 16 बसें शुरू, 10 दिन में कोकता से रातीबढ़ के लिए भी इतनी चलेंगी

Updated on 04-11-2025 01:07 PM

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने सोमवार को 16 सीएनजी सिटी बसें रूट टीआर-4 (भैंसाखेड़ी चिरायु से एम्स) पर उतार दी हैं। पहले ही दिन इनमें बसों में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक करीब 4500 यात्रियों ने सफर किया। अब शहर में लो-फ्लोर बसों की संख्या 60 से बढ़कर 76 हो गई है। इनमें से 25 सीएनजी बसें हैं और बाकी डीजल बसें हैं। अब अगले 10 दिन में बीसीएलएल कोकता से रातीबढ़ रूट पर 15 सीएनजी बसें शुरू करेगा।

नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की पहल पर बीसीएलएल ने बस ऑपरेटर फर्म मेसर्स इंक्यूबेट सॉफ्टटेक के साथ लिखित समझौता किया। इसमें सीएनजी बसों के दोबारा संचालन और आरटीओ में बकाया टैक्स की राशि एवं परमिट संबंधी समस्याओं का हल निकाला गया।

हर बस में 250 से 300 यात्रियों ने किया सफर

सबसे पहले सोमवार को टीआर-4 की 16 बसें एम्स से शुरू की गईं। एम्स से ये बसें बोर्ड ऑफिस, न्यू मार्केट, हमीदिया अस्पताल, लालघाटी, बैरागढ़ होते हुए चिरायु अस्पताल भैंसाखेड़ी तक चलीं। हर बस में 250 से 300 यात्रियों ने यात्रा की। अब निगम रूट नंबर 413 (कोकता से रातीबढ़) को शुरू करेगा। इससे कोकता, पिपलानी, प्रभात चौराहा, बोर्ड ऑफिस, बिट्टन मार्केट, नेहरू नगर, भदभदा, सूरज नगर, नीलबढ़ व रातीबढ़ तक बस की सुविधा मिलेगी।

अगला टारगेट 149 बसों के विवाद को सुलझाना

दिसंबर के पहले सप्ताह तक सभी 77 बसें मिल जाएंगी। ऐसे में बसों की संख्या 137 तक पहुंच जाएगी। वहीं बीसीएलएल के बाग सेवनिया स्थित यार्ड में ये 149 बसें दो साल से ज्यादा समय से खड़ी हैं। ये बसें बीसीएलएल और बस ऑपरेटर मां एसोसिएट्स के बीच विवाद के कारण सड़क पर नहीं उतर पा रही हैं। इन बसों के भुगतान को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अब बीसीएलएल इन बसों के संचालन को लेकर ऑपरेटर को नोटिस भी जारी कर चुकी है। अब अगला टारगेट इन बसों को सड़क पर उतारने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने प्रयास भी तेज कर दिए हैं। निगम का उद्देश्य साल के अंत तक अधिक से अधिक बसों के संचालन का है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.