शासन की योजनाओं का लाभ लेकर संबल एवं समृद्ध बनें : नम्रता सिंह

Updated on 23-12-2025 12:18 PM

मोहला। शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से आज विकास खंड मोहला के ग्राम माडिंग पीडिंग में प्रशासन गांव की ओर का जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, सरपंच माडिंग पीडिंग श्रीमती सिया देवी,  अमित श्रीवास्तव,  मनोज नेताम,  गुरूदयाल साहू, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चन्द्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला  हेमेन्द्र भुआर्य, सीईओ जनपद  प्रांजल प्रजापित सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर संबल एवं समृद्ध बने। हमें अपनी अर्थिक स्थिति में सुधार लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम एवं जरूरतमंद व्यक्ति को लांभावित करना है। श्रीमती सिंह ने कहा कि शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि आज शिविर में शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने अपनी सफलता साझा की। इससे अन्य लोगों का उत्साहवर्धन के साथ ही उनके अनुभवों से प्रेरणा मिली है। इससे वे भी योजनाओं के माध्यम से नवाचार हेतु अग्रसर होंगे। इससे ना केवल उनके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही एक सशक्त समाज का निर्माण भी होगा। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि शिविर में लगे सभी विभागीय स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं।

ग्राम माडिंग पीडिंग में आयोजित शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, हथकरघा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, मछली पालन विभाग सहित विभिन्न जिला स्तरीय विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय योजनओं की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में विभागीय योजनाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राईसायकल, व्हीलचेयर, स्टीक जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। इस शिविर के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य कर रही हैं। सुशासन सप्ताह-2025 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जिससे शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा, इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिलेगा जिनके लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.