योग और श्रीअन्न को अपने जीवन में शामिल कर बनें स्वस्थः डॉ. कुंवर विजय शाह

Updated on 21-06-2024 06:26 PM

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह खंडवा में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए। योग दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री शाह ने योग और श्रीअन्न के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवन में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में योग व श्रीअन्न को शामिल करना आवश्यक है। मंत्री ने श्रीअन्न (मोटे अनाज) की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और कहा कि एक समय में मिलेट्स को लेकर हमारी अवधारणा अलग थी। लेकिन आज यह वैज्ञानिकों और डॉक्टरों द्वारा सिद्ध हो चुका है कि यह हमारे शरीर के लिए अमृततुल्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मोटे अनाज को लेकर जो जनचेतना पैदा की है उससे देश ही नहीं दुनिया भर में इस भारत के श्रीअन्न का महत्व बढ़ा है।

योग दिवस के अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्रदेश भर में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सीएम राइज विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर और आदर्श आवासीय विद्यालयों में भी सामूहिक योगाभ्यास के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोपाल में बावड़िया कला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में भी सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया। इसमें मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश राज्यों के जनजातीय विद्यार्थियों सहित प्राचार्य, शिक्षकों व स्टाफ ने भी योगाभ्यास किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.