बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के लिए बनाया तेजस्वी यादव का सीक्रेट प्लान लीक!

Updated on 03-08-2024 01:03 PM
पटना: बिहार में अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के लिए सीक्रेट प्लान बना लिया। दरअसल विपक्ष ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का अपना एजेंडा सेट कर लिया है। अब किसी को इसमें संदेह नहीं होना चाहिए दशकों पुराने आरक्षण के मुद्दे के इर्द-गिर्द ही बिहार की राजनीति घूमेगी। सत्ताधारी गठबंधन एनडीए न्यायिक प्रक्रिया का पालन करेगा, तो न्याय व्यवस्था पर परोक्ष तौर पर विपक्ष सवाल खड़ा करेगा। पर, राजनीति की धुरी अब आरक्षण ही होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिस तरह हिन्दुत्व को अपना कोर एजेंडा वर्षों से बना रखा है, ठीक उसी तर्ज पर आरजेडी के नेचृत्व वाला विपक्ष आरक्षण जैसे विषय को अपना कोर एजेंडा बनाएगा। भाजपा का हिन्दुत्व टेस्टिड एजेंडा रहा है तो आरजेडी का आरक्षण।

तेजस्वी ने दे दिया है संकेत

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मीडिया पर्सन के सामने जिस तरह आरक्षण के सवाल पर नीतीश कुमार को घेरने का ऐलान किया, उससे यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि अगला विधानसभा चुनाव आरजेडी के नेतृत्व वाला 'इंडिया' ब्लॉक आरक्षण के मुद्दे पर ही लड़ेगा। आरजेडी के साथ रहते नीतीश कुमार की सरकार ने जाति सर्वेक्षण कराया। उसके बाद आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ा कर 65 प्रतिशत कर दी। इसके खिलाफ पटना हाईकोर्ट में मामला दर्ज हो गया। हाईकोर्ट ने आरक्षण सीमा बढ़ाने पर रोक लगा दी। राज्य सरकार हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। हालांकि आगे इस मुद्दे पर सुनवाई अभी होनी है। इसके बावजूद विपक्षी गठबंधन का बिहार में नेतृत्व कर रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को इसमें नीतीश सरकार की नाकामी नजर आ रही है। नीतीश की नाकामी बता कर तेजस्वी उन्हें घेरने में लगे हैं। अलग से इस मामले को लेकर वे कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.