नम्रता शिरोडकर ने महेश बाबू संग शादी से पहले रखी थी बंगले के बजाय अपार्टमेंट में रहने की शर्त, यह थी वजह

Updated on 29-09-2024 01:14 PM
नम्रता शिरोडकर ने तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की, और एक्टिंग से दूरी बना ली। उनकी बेटी सितारा भी साउथ की बड़ी चाइल्ड आर्टिस्ट है। महेश बाबू से शादी करने के बाद नम्रता हैदराबाद शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नम्रता शिरोडकर ने महेश बाबू से शादी करने से पहले एक शर्त रखी थी? नम्रता और महेश बाबू ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2005 में शादी की थी। पर वह शर्त क्या थी, यह एक्ट्रेस ने खुद एक बार एक इंटरव्यू में बताया था।

Namrata Shirodkar ने 'प्रेमा' नाम के एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने Mahesh Babu से कहा था कि वह उनके साथ पहले हैदराबाद में अपार्टमेंट में रहें। इसके बाद ही वह उनके बंगले में शिफ्ट होंगी।

नम्रता शिरोडकर ने महेश बाबू के सामने रखी थी यह शर्त


नम्रता ने कहा था, 'हम बहुत क्लियर कि हम शादी के बाद सबसे पहले एक अपार्टमेंट में रहेंगे क्योंकि मैं मुंबई से थी, और मुझे नहीं पता था कि मैं इन आलीशान बंगलों में कैसे रहूंगी। मुझे डर लगता था। इसलिए वह मेरे साथ एक अपार्टमेंट में रहने लगे। मेरी शर्त थी कि अगर मैं हैदराबाद आऊंगी, तो एक अपार्टमेंट में रहूंगी।'

नम्रता शिरोडकर के बच्चे


नम्रता शिरोडकर ने कहा था कि महेश बाबू से शादी के बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। शादी एक अच्छा एक्सपीरियंस रहा। शादी के बाद नम्रता ने एक्टिंग और फिल्मों को अलविदा कह दिया। वह पूरी तरह से फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं। नम्रता और महेश बाबू का एक बेटा और एक बेटी है, जिसकी तस्वीरें दोनों स्टार्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। जहां बेटा साल 2006 में पैदा हुआ, वहीं बेटी साल 2012 में।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.