शिक्षा मंत्री की फटकार से बेहोश हुए BEO:बिलासपुर में 6 शिक्षकों के अटैचमेंट पर भड़के गजेंद्र यादव; सस्पेंशन की बात सुनकर कुर्सी से गिरे

Updated on 12-12-2025 12:15 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव संभागीय बैठक में कोटा ब्लॉक के बीईओ नरेंद्र मिश्रा पर भड़क गए और उन्हें जमकर फटकार लगाई। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई और निलंबन की सलाह दी।

इतना सुनते ही बीईओ मिश्रा बेहोश होकर अपनी कुर्सी से गिर गए, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद दोबारा मीटिंग शुरू हुई।

बैठक में मांगी सभी जानकारी

दरअसल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव स्कूल शिक्षा विभाग की अव्यवस्था को पटरी पर लाने का दावा कर रहे हैं। इसके लिए वो लगातार स्कूलों का दौरा भी कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों की लगातार बैठक ले रहे हैं। इसी कड़ी में वो शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर जिलों में जाकर अफसरों की समीक्षा बैठक लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं।

बिलासपुर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 11 दिसंबर को आयोजित बैठक में संभाग के सभी जिलों के डीईओ, डीएमसी स्त्रोत समन्वयक, बीईओ सहित अन्य अधिकारियों को तलब किया गया, जिसमें उन्हें विभाग की सभी जानकारी मंगाई गई।

शिक्षकों के अटैचमेंट पर जताई नाराजगी, डीईओ ने बीईओ पर थोपी जिम्मेदारी

बैठक के दौरान बिलासपुर में शिक्षकों के नियम के खिलाफ अटैचमेंट को लेकर सवाल किया गया, जिस पर डीईओ विजय टांडे ने सभी बीईओ को ब्लॉकवार जानकारी देने की बात कही। इस दौरान कोटा विकासखंड के बीईओ नरेंद्र मिश्रा ने पहले केवल एक टीचर के अटैचमेंट की जानकारी दी। फिर देखते ही देखते संख्या तीन और फिर छह तक पहुंच गई।

शासन के निर्देश के बाद भी नियम विरुद्ध तरीके से शिक्षकों को अटैचमेंट करने पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भड़क गए और जमकर नाराजगी जताने लगे। दरअसल, शिक्षकों का अटैचमेंट जिला स्तर पर किया गया है, जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। लेकिन, डीईओ ने अपनी खामियों को छिपाने के लिए बीईओ पर जिम्मेदारी थोप दी।

निलंबन की बात सुनकर बेहोश हो गए बीईओ

इस दौरान नियम विरुद्ध अटैचमेंट करने पर डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने शिक्षा मंत्री को सलाह दी कि कोटा बीईओ को निलंबित कर दिया जाए। मंत्री गजेंद्र यादव ने भी डीपीआई की बात पर हामी भरते हुए नियमानुसार कार्रवाई की बात कहते हुए विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मंत्री और अफसरों की बात सुनकर कोटा बीईओ नरेंद्र मिश्रा बैठक के दौरान गश खाकर अपनी कुर्सी से गिर पड़े। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान एंबुलेंस के साथ डॉक्टर को बुलाया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल में उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।

बोर्ड एग्जाम से लेकर शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर चर्चा

समीक्षा बैठक में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी से लेकर रिजल्ट में सुधारने को लेकर अभी से प्रयास शुरू करने, प्री-बोर्ड एग्जाम और स्टूडेंट्स के लिए प्रश्न पत्र तैयार करने सहित व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अफसरों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी की भी समीक्षा की गई। कुछ जिलों के शैक्षणिक स्तर को लेकर मंत्री ने नाराजगी भी जाहिर की। बैठक में शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, समग्र शिक्षा की संचालक प्रियंका शुक्ला, डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी, उप संचालक आशुतोष चावरे, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.