भारत माला मुआवजा घोटाला: रायपुर-महासमुंद में ED की बड़ी छापेमारी

Updated on 29-12-2025 12:27 PM

रायपुर। भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार तड़के छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने राजधानी रायपुर और महासमुंद में एक साथ छापेमारी करते हुए कुल 9 ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में महासमुंद के बसंत कॉलोनी स्थित कारोबारी जशबीर सिंह बग्गा के निवास पर भी ईडी की टीम पहुंची। जशबीर सिंह बग्गा महासमुंद के एक प्रमुख कारोबारी हैं और होंडा शोरूम के मालिक बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई भारत माला परियोजना में हुए कथित मुआवजा घोटाले से जुड़ी है। मामले में हरमीत खनूजा समेत उनके सहयोगियों और कुछ संबंधित अधिकारियों के ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। ईडी की कुल 7 अलग-अलग टीमों ने सुबह-सुबह एक साथ छापेमारी शुरू की, जिससे प्रशासनिक और कारोबारी हलकों में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारी महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की गहन जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.