भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक, नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया

Updated on 06-11-2025 08:26 AM
- मध्यप्रदेश की सभी जनजातीय विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर कार्य करें कार्यकर्ता
- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा जनजातीय समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रही
- कांग्रेस ने 50 साल में जनजातीयों की झोपड़ी तक नहीं बदली, प्रधानमंत्री जी पक्के मकान दे रहे
- श्री हेमंत खण्डेलवाल
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज टेकाम को बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल के साथ प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज टेकाम ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से आए जनजातीय समाजजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की सभी जनजातीय विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जनजातीय समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के 50 सालों तक सत्ता में रहने के बाद जनजातीयों की झोपड़ी तक नहीं बदल सकी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली और आज जनजातीयों को पक्के मकान बनाकर मुहैया करा रही है। सभी पदाधिकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां ढोल और मांदल की थाप से उनकी आगवानी की गई। जनजातीय कलाकारों द्वारा मोहक लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गई तथा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी से उनका स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद श्री गजेन्द्र पटेल, प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल, श्रीमती मनीषा सिंह एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज टेकाम ने संबोधित किया।
जनजातीय समाज को योजनाओं का लाभ दिलाएं, उन्हें पार्टी की विचाधारा से जोड़ें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आप सभी पार्टी कार्यकर्ता जनजातीय समाज के कल्याण, उत्थान की चिंता करें, पार्टी आप सभी की चिंता स्वयं करेगी। कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन जनजातीय समाज के ऐसी कोई योजना नहीं बनाई, जिससे इस समाज की गरीबी को दूर किया जा सके। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीबों, जनजातीय समाज के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश सरकार गांवों की तकदीर और तस्वीर बदलने का कार्य कर रही है। आप सभी कार्यकर्ता जनजातीय समाज के लोगों के बीच जाएं और उनसे संवाद करें। उन्हें बताएं कि प्रधानमंत्री जी द्वारा हर गरीब को पांच लाख रूपए तक का निःशुल्क इलाज की गारंटी दी है। हर गरीब को पक्के आवास, नल से जल प्रदाय करने के साथ गांव, बस्ती व बसाहटों तक पक्की सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
मेरा जनजातीय समाज से पारिवारिक संबंध
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मैं आदिवासी बहुल बैतूल जिले का रहने वाला हूं। मेरा और मेरे परिवार का जनजातीय समाज के साथ पारिवारिक संबंध हैं। मैं बचपन से आज तक जनजातीय समाज की सेवा में लगा हुआ हूं और इसी समाज के सहयोग से मैं जनता की सेवा कर पा रहा हूं। आप सभी कार्यकर्ता जनजातीय समाज को भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताएं और पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करें। आप सभी को मध्यप्रदेश के आदिवासी समाज के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत का लक्ष्य लेकर कार्य करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.