'भूल चूक माफ' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा Thug Life का गुमान! कमल हासन की फिल्म पहले दिन 'इंडियन 2' से भी पिछड़ी
Updated on
06-06-2025 03:00 PM
कमल हासन की 'ठग लाइफ' गुरुवार को जोर-शोर के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। मणिरतन्म के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म लगातार विवाद के कारण चर्चा में रही, लेकिन अफसोस कि ओपनिंग डे पर यह कोई कमाल नहीं दिखा पाई। तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन कमल हासन की 'इंडियन 2' से भी कम कमाई की है। बीते साल 2024 में आई 'इंडियन 2' बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इतना ही नहीं, हिंदी वर्जन में फिल्म का हाल हद से ज्यादा बुरा है। यह 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी है, जबकि 14 दिन पुरानी होकर भी 'भूल चूक माफ' ने करोड़ों में कारोबार किया है।
'ठग लाइफ' में कमल हासन के साथ सिलंबरासन और तृषा कृष्णन भी है। यह फिल्म पहले अपने किसिंग सीन और फिल्म कमल हासन के 'कन्नड़ भाषा' को लेकर बयान के कारण विवादों में रही। इस कारण फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं मिली, जबकि एक्टर को हाई कोर्ट से भी फटकार खानी पड़ी। Sacnilk के मुताबिक, 270 करोड़ के बजट में बनी 'ठग लाइफ' ने पहले दिन तीनों भाषाओं को मिलाकर महज 17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
'इंडियन 2' ने पहले दिन कमाए थे 25.60 करोड़
मणिरत्नम और कमल हासन 38 साल बाद इस फिल्म में साथ आए हैं। दोनों ही धुरंधरों की साख को देखते हुए उम्मीद यही थी कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह बंपर ओपनिंग करेगी। लेकिन यह 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। बीते साल रिलीज हुई 'इंडियन 2' ने भी पहले दिन 25.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इन सब की वजह यह रही है कि फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद ही 'ठग लाइफ' को बेहद नेगेटिव रिव्यूज मिलने लगे। आलोचनाओं का आलम यह रहा कि यह फिल्म कमल हासन के फैंस को भी बहुत पसंद नहीं आई।
OTT पर रिलीज हुई 'भूल चूक माफ', दो हफ्तों में कमाए 16.75 करोड़ रुपये
दूसरी ओर, राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' अब शुक्रवार, 6 जून को OTT प्लेटफॉर्म Prime Video पर रिलीज हो चुकी है। लिहाजा, अब बॉक्स ऑफिस पर इसका असर कम होने वाला है। साथ ही 'हाउसफुल 5' की रिलीज के कारण भी करण शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई अब बुरी तरह गिरेगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि दो हफ्तों में 'भूल चूक माफ' ने ना सिर्फ अपने 50 करोड़ का बजट वूसल लिया है, बल्कि 16.75 करोड़ रुपये का मुनाफा भी कमा चुकी है।
'भूल चूक माफ' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14
Sacnilk के मुताबिक, 'भूल चूक माफ' ने 14 दिनों में देश में 66.75 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। गुरुवार को 14वें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का बिजनस किया। जबकि एक दिन पहले बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसमें कोई दोराय नहीं है कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूत स्थिति में है। 'हाउसफुल 5' की रिलीज से इसके शोज में कमी आई है, इसका असर जरूर पड़ेगा। लेकिन सबसे अधिक नुकसान OTT रिलीज से है, क्योंकि अब लोग घर बैठे फिल्म देख सकेंगे, लिहाजा इस पर अलग से खर्च करेंगे या नहीं, इसको लेकर संशय है। खासकर तब, जब सामने एक नई और बड़ी रिलीज है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…