भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:नाबालिग के जरिए गांजा तस्करी का खुलासा, आरोपी मां फरार

Updated on 08-11-2025 11:53 AM

भोपाल क्राइम ब्रांच ने शहर में गांजा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी नाबालिग से 4.040 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है। इस मामले में नाबालिग की मां भारती कुचबंदिया फरार है, जो पहले से भी आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम और भोपाल के कई थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधों में लिप्त रही है।

कम दामों पर खरीद, शहर में ऊंचे दामों पर बिक्री

पुलिस के अनुसार फरार आरोपी भारती कुचबंदिया कम दामों पर गांजा खरीदकर भोपाल के विभिन्न इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचती थी। इस काम में वह अपने नाबालिग बेटे की मदद लेती थी। जांच में पता चला है कि यह नाबालिग कई बार अपनी मां के साथ मिलकर गांजा की बिक्री करता था।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी नगर फेस-1 के शिव मंदिर के पीछे मैदान में एक महिला और एक किशोर गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक किशोर को ट्रॉली बैग के साथ पकड़ा, जिसके पास से पारदर्शी पन्नी में पैक गांजा मिला।

पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह अपनी मां भारती कुचबंदिया के साथ गांजा बेचने आया था। मां किसी से मिलने के बहाने वहां से चली गई थी। उसने स्वीकार किया कि वह मां के कहने पर ही गांजा खरीदने और बेचने का काम करता है।

NDPS एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और धारा 78, 83 किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया है। फरार मां भारती कुचबंदिया की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देश पर की गई। टीम का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान और सहायक पुलिस आयुक्त अपराध सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक मरावी ने किया।

सराहनीय भूमिका

निरीक्षक अशोक मरावी, उपनिरीक्षक इरशाद अंसारी, सहायक उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक मुजफ्फर अली, प्रधान आरक्षक विश्वजीत भार्गव, आरक्षक मुकेश शर्मा, महिला आरक्षक मुस्कान लाबा, आरक्षक जितेन्द्र चंदेल, आरक्षक मनीष कौरव और महिला आरक्षक पूजा अग्रवाल की भूमिका सराहनीय रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.