इज्तिमा को लेकर भोपाल जमीयत उलमा की प्रशासन से अपील:जल्द ठीक की जाएं खराब सड़कें, रेलवे से भी एक्स्ट्रा कोच लगाने की मांग

Updated on 08-11-2025 11:52 AM

आगामी तब्लीगी इज्तिमा को देखते हुए भोपाल जमीयत उलमा मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने नगर निगम और रेलवे प्रशासन से कई अहम मांगें की हैं। उन्होंने कहा कि इज्तिमा शुरू होने से पहले पुराने शहर की जर्जर सड़कों को दुरुस्त किया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि देशभर से आने वाले लाखों जायरीन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हाजी इमरान ने बताया कि पुराने भोपाल की अधिकांश सड़कें और गलियां बदहाल स्थिति में हैं, जगह-जगह गड्ढे हैं और कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। उन्होंने नगर निगम से मांग की कि इज्तिमा स्थल तक जाने वाले मुख्य मार्गों के साथ-साथ अंदरूनी सड़कों का भी डामरीकरण और पेज वर्क किया जाए, ताकि यातायात सुगम रहे।

रेलवे से स्पेशल कोच और टिकट काउंटर लगाने की मांग

हाजी मोहम्मद इमरान ने भोपाल रेल मंडल डीआरएम से भी आग्रह किया कि इज्तिमा के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए सभी प्रमुख रूटों की ट्रेनों में स्पेशल कोच लगाए जाएं। साथ ही स्टेशनों पर अतिरिक्त आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि संभव हो तो स्टेशन के बाहर अस्थायी टिकट काउंटर बनाए जाएं, ताकि यात्रियों को भीड़ और लंबी लाइनों से राहत मिल सके।

पुराने शहर की सड़कों के सुधार पर जोर

हाजी मोहम्मद इमरान ने विशेष रूप से बुधवारा, भारत टॉकीज, जहांगीराबाद, रॉयल मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, शाहजहांनाबाद, इब्राहिमपुरा और स्टेट बैंक चौराहा जैसे इलाकों की अंदरूनी गलियों को भी तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये इलाके इज्तिमा में आने वाले मेहमानों की आवाजाही के मुख्य मार्ग हैं, इसलिए इनकी सड़कों को बेहतर स्थिति में लाना बेहद जरूरी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.