भोपाल नगर निगम:पार्षदों की मांग पर 3 बड़े बदलाव, अपर आयुक्तों को वापस 50 लाख के पावर

Updated on 07-11-2025 10:51 AM

लोगों के काम जल्द से जल्द करने और कागजी प्रक्रिया को कम करने के लिए नगर निगम में गुरुवार से तीन बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पहला, अपर आयुक्तों के अधिकार को बढ़ाकर फिर से 50 लाख रुपए कर दिया गया है। उनके अधिकारों में कटौती तत्कालीन कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने की थी।

दैनिक भास्कर ने इस खबर को ब्रेक किया था। इसके बाद पिछली परिषद की बैठक में पार्षदों, एमआईसी सदस्यों और महापौर ने अपर आयुक्तों को दोबारा अधिकार वापस करने की अनुशंसा की थी। वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया 3 माह की जगह 20 दिन में पूरी हो जाएगी। तीसरा बदलाव यह है कि सभी अपर आयुक्त अपनी विधानसभा में कमिश्नर की तरह काम करेंगे।

5 लाख कर दी थी अपर आयुक्तों की सीमा

पहले मुख्यालय स्तर पर 50 लाख रुपए तक के काम की स्वीकृति अपर आयुक्त जारी करते थे। तत्कालीन कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने इसे 5 लाख कर दिया था। इससे अधिक कीमत के सभी कार्यों के लिए कमिश्नर की मंजूरी जरूरी कर दी गई थी। अब फिर 50 लाख तक के अधिकार दे दिए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्रों में शिकायतें दूर कर सकेंगे अपर आयुक्त अपनी विधानसभा में कमिश्नर की तरह काम करेंगे। वह विधानसभा में आने वाले जोन में साफ-सफाई, विकास कार्य और अन्य शिकायतों का निराकरण करेंगे। बहुत जरूरी होने या अपर आयुक्त के स्तर पर शिकायत का निवारण नहीं होने पर मामला कमिश्नर तक भेजा जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया को सरल किया

टेक्निकल बिड खुलने के बाद उसे तकनीकी समिति से अपर आयुक्त वित्त को भेजा जाता था। पास होने के बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाती थी। अपर आयुक्त उसे पास करते थे। इसके बाद फिर वहां से दो अलग-अलग फाइलें कमिश्नर को जाती थीं। फिर वर्क ऑर्डर जारी होते थे। इसमें 3 महीने से ज्यादा समय लग जाता था। अब दोनों बिड एक साथ खोली जाएंगी। समिति अपना संकल्प लगाकर फाइल कमिश्नर को भेज देगी। अधिकतम 20 दिन में पूरा किया जाएगा।

भूमि पूजन नहीं होने से रुकते हैं कार्य 

भोपाल में वर्क ऑर्डर होने के बाद भी काम समय पर शुरू नहीं होने का एक प्रमुख कारण भूमि पूजन आदि नहीं होना है। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया के कारण भी वर्क ऑर्डर होने में देरी होती है। कमिश्नर ने अधिकारियों को सभी कामों की लिस्टिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़कों की जानकारी जीयो टैग के साथ जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.