खुल गया भोपाल नगर निगम का खजाना, कर्मचारियों के बीमा के लिए हर महीने 48 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करेगा प्रशासन

Updated on 25-12-2025 12:20 PM

भोपाल। नगर निगम के उन हजारों हाथ-पांवों के लिए राहत भरी खबर है, जो दिन-रात शहर की व्यवस्था को पटरी पर रखते हैं। लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद, अब निगम के दैनिक वेतन भोगी और विनियमित कर्मचारियों को भी बीमा योजना का लाभ मिलने जा रहा है। निगम प्रशासन ने इसके लिए 48 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि बतौर प्रीमियम जारी करने का फैसला किया है। निगम के अपर आयुक्त वरुण अवस्थी ने बताया कि 21 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले 11,999 कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है।

इस बीमा योजना की सबसे खास बात इसकी शेयरिंग है। कर्मचारी के हिस्से से प्रीमियम के रूप में हर महीने मात्र 70 रुपये काटे जाएंगे, जबकि शेष 330 रुपये निगम अपने खाते से जमा करेगा। यानी 400 रुपये के इस सुरक्षा कवच के लिए निगम 90 प्रतिशत का योगदान देगा। निगम पर बढ़ेगा 48 लाख का मासिक बोझ राज्य कर्मचारी बीमा आयोग के माध्यम से लागू होने वाली इस योजना से निगम के खजाने पर हर महीने लगभग 48 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

लंबे समय से फंड की कमी का हवाला देकर इस योजना को टाला जा रहा था, लेकिन अब वित्त विभाग ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। इसी महीने निगम अपने मद से यह राशि जमा कर प्रक्रिया को अंतिम रूप देगा।

इंटरनेट मीडिया पर उमड़ा आभार इस फैसले ने उन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी ला दी है, जो अब तक किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना से वंचित थे। कर्मचारी संगठन इस फैसले को ऐतिहासिक बता रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है, जहां कर्मचारी निगमायुक्त संस्कृति जैन सहित एडीसी और डीसी का आभार व्यक्त कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.