ग्वालियर में 10जून से 13 जून तक आयोजित होने वाली 52 वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता के चौथे दिन भोपाल के तैराकों ने 1 स्वर्ण , 14 रजत और 2 कांस्य पदकों पर कब्जा किया । वाणी जैन ने 1 स्वर्ण , ईशिता परिहार 2 स्वर्ण 1 कांस्य , अन्वी खंडूरी ने 2 रजत , अर्थ जैन ने 1 रजत ,रिले इवेंट में 9 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि भोपाल के कुल 15 स्वर्ण , 36 रजत और 21 कांस्य कुल 72 पदक प्राप्त किए। टीम की कप्तान नव्या सिंह के साथ वाणी जैन, आर्यन एस गणेश, अर्थ जैन, इशिता परिहार, अन्वी खंडूरी, अनवेष सिंह, अनन्या एस गणेश, तेजस बाथम का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। खिलाड़ियों से बात करने पर उन्होंने श्री राम खिलरानी के साथ भोपाल स्विमिंग एसोसिएशन का विशेष योगदान का उल्लेख किया जिन्होंने ने शहर में तैराकी के लिए उपयुक्त माहौल बनाया है। शहर के इन तैराकों में भोपाल के नाम का प्रदेश में डंका बजवा दिया है साथ ही सभी शहरवासियों को गौरव का पल दिए है। अब यह तैराक प्रदेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधत्व करेंगे।