बाइडेन 5 दिन से नहीं दिखे, दावा- बंधक बनाया गया:जबरदस्ती चुनाव लड़ने से रोका गया, विपक्षी नेता ने जिंदा होने का सबूत मांगा

Updated on 24-07-2024 02:50 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन बीते गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस घटना के 5 दिन होने के बाद भी वे नहीं दिखे हैं। लंबे समय तक उनकी हेल्थ को लेकर भी कोई अपडेट जारी नहीं किया गया। इस बीच बाइडेन ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर ये जरूर कहा कि वे अब अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बाइडेन के इस ऐलान के बाद से ही उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे हैं। द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक न सिर्फ रिपब्लिकन बल्कि डेमोक्रेट्स पार्टी से जुड़े लोग भी आशंका जता रहे हैं कि बाइडेन गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि बाइडेन की हेल्थ तेजी से खराब हो रही है, इसलिए उन्हें जनता के सामने नहीं लाया जा रहा है।

रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े कुछ यूजर्स तो ये भी दावा कर रहे हैं कि बाइडेन को बंधक बना लिया गया है। इतना ही नहीं, एक विपक्षी नेता ने तो बाइडेन से उनके जिंदा होने का सबूत भी मांग लिया है। हालांकि, इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडेन के कोविड से जुड़े लक्षण अब नहीं दिखाई दे रहे हैं। वो 25 जुलाई को देश के नाम संबोधन भी देंगे।

रिपब्लिकन नेता ने जिंदा होने का सबूत मांगा
37 साल की रिपब्लिकन नेता लॉरेन बोएबर्ट ने सोमवार को एक पोस्ट कर सनसनी फैला दी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के जिंदा होने का सबूत मांग लिया। बोएबर्ट ने लिखा- बाइडेन को कैमरे पर आना चाहिए और खुद के ठीक होने की बात कहनी चाहिए। मुझे तो लगता है कि बाइडेन को ये पता भी नहीं होगा कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बाइडेन विरोधी वामपंथी पत्रकार ग्लेन ग्रीनवाल्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ये बिल्कुल अजीब था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया के जरिए चुनाव न लड़ने की बात कही। उन्हें खुद टेलिविजन पर आना चाहिए था या फिर व्यक्तिगत रूप से सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए थी।

ग्रीनवाल्ड ने लिखा कि सोशल मीडिया पर बाइडेन से जुड़ी कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी चल रही हैं। मैं उन चीजों को फैलाने में यकीन नहीं रखती हूं, मगर हाल के दिनों में डेमोक्रेटिक पार्टी में जो हुआ है वह ऐतिहासिक है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक कैंडिडेट जो कि जरूरी डेलीगेट्स का सपोर्ट हासिल कर चुका था, उसने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

अचानक सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर चुनाव लड़ने से इनकार करना और फिर गायब हो जाना अपने आप में अनोखी बात है। अगर उन्होंने खुद ये फैसला किया तो उन्हें लोगों के सामने इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।

सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रेंड- बाइडेन कहां हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति आखिरी बार 17 जुलाई को दिखे थे। हालांकि, अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि बाइडेन किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं। अगर वे किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होंगे तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा मुद्दा बन सकती है और उन पर नवंबर से पहले ही पद छोड़ने का दबाव बन सकता है।

सोमवार की रात पहली बार कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी खिलाड़ियों के लिए एक सम्मान समारोह में पहुंची थीं। बाइडेन के राष्ट्रपति पद के लिए मिले समर्थन के बाद पहली बार वह किसी सार्वजनिक मंच पर थीं। इस दौरान उन्होंने जो बाइडेन की बातें लोगों को सुनाई। हालांकि, इस बात पर कई लोगों ने शक जताया कि ये एक कॉल रिकॉर्डिंग थी और इसमें छेड़छाड़ की गई थी।

इस घटना के बाद जो बाइडेन के गायब होने की अफवाहें और तेजी से फैलने लगीं और सोशल मीडिया पर Where is Joe (बाइडेन कहां हैं) ट्रेंड करने लगा। इस दौरान कई पोस्ट में दावा किया गया है कि हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनके बचने की संभावना बहुत कम है।

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार वेंस बोले- बाइडेन का तख्तालपट हुआ
रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने बाइडेन को लेकर अलग ही दावा किया है। उन्होंने कहा कि बाइडेन को राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर करने के लिए उनका ‘तख्तापलट’ किया गया है।

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए वेंस ने कहा, "हां मुझे लगता है कि ऐसा ही हुआ है, लेकिन सच में अगर बाइडेन फिट नहीं हैं और इसलिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो संविधान के मुताबिक अब वे् राष्ट्रपति पद पर भी नहीं रह सकते।

US सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर का इस्तीफा, ट्रम्प की सुरक्षा में चूक को लेकर कल संसद में पेश हुई थीं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हमले के 10 दिन बाद सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल ने 23 जुलाई, मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर अपनी जिम्मेदारी ठीक से न निभाने के आरोप लग रहा था। इसी सिलसिले में चीटल सोमवार को संसद की कमेटी के सामने पेश हुई थीं। हालांकि, उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.