ट्रम्प पर गोली चलने के बाद बाइडेन का दूसरा संबोधन:बोले- हिंसा के दौर में शांति की जरूरत

Updated on 15-07-2024 02:27 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले के बाद मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज दूसरी बार जनता को संबोधित किया। भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजे हुए संबोधन में उन्होंने हमले की निंदा की।

बाइडेन ने अमेरिकी समाज में हिंसा पर कहा, ''हम इस रास्ते पर नहीं जा सकते हैं। हम अपने इतिहास में बहुत हिंसा झेल चुके हैं। अमेरिका की सुलगती राजनीति के दौर में शांत रहने का वक्त है।"

उन्होंने हमले के दौरान मारे गए एक आम नागरिक के परिजन के प्रति संवेदना जताई और उसे हीरो बताया।

ट्रम्प पर अमेरिकी समयानुसार शनिवार और भारतीय समायुनासर रविवार सुबह जानलेवा हमला हुआ। पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में एक चुनावी रैली में हुई गोलीबारी में वे बाल-बाल बच गए। एसॉल्ट राइफल से चली गोली उनके कान को छूती हुई गुजर गई।

ट्रम्प की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने 20 साल के हमलावर को तुरंत ढेर कर दिया। उसकी पहचान थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के तौर पर हुई है। फायरिंग में एक आम नागरिक की भी मौत हुई है।

बाइडेन का पहला संबोधन हमले के 18 घंटे बाद हुआ

डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले के लगभग 18 घंटे बाद बाइडेन ने पहली बार देश को संबोधित किया। संबोधन भारतीय समयानुसार 15 जुलाई को देर रात हुआ। राष्ट्रपति ने कहा, "मैंने ट्रम्प से बात की है। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।"

बाइडेन ने कहा कि इस मामले की जांच अभी शुरुआती चरणों में है। हमें अभी इस घटना के मकसद की कोई जानकारी नहीं है। इसलिए इस घटना के मकसद को लेकर लोग अपनी थ्योरी न बनाएं। FBI और सीक्रेट सर्विस एजेंसियों को अपना काम करने दें।

हमारी कोशिश है कि इस हमले के बाद हमारी कोशिश है कि ट्रम्प को और अधिक सुरक्षा दी जाए। इसके लिए सीक्रेट सर्विस को निर्देश दिया गया है।

बाइडेन ने बताया कि मैंने सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि कल से शुरू होने वाले रिपब्लिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन की सुरक्षा व्यवस्था का अच्छे से जायजा लिया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.