अमेरिकी चुनाव से पहले ट्रंप पर लगे बड़े आरोप, कैपिटल हिल हिंसा मामले में नए सबूत आए सामने, मुश्किल में फंसे

Updated on 03-10-2024 04:19 PM
वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 का चुनाव हारने से पहले ही नतीजे पलटने की कोशिश करने के लिए आधार तैयार कर लिया था तथा जानबूझकर मतदाता धोखाधड़ी के झूठे दावे किए और सत्ता पर काबिज रहने की अपनी असफल कोशिश के तहत 'अपराध का सहारा लिया।' यह जानकारी अदालत में दायर अभियोजक के दस्तावेज से मिली है। इस दस्तावेज में पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ ऐतिहासिक आपराधिक मामले से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं।

विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम की ओर से दायर किए गए दस्तावेज़ में अब तक का सबसे व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है जिससे पता चलता है कि अगर ट्रंप पर चुनाव के नतीजे को पलटने की साजिश रचने का आरोप लगाने वाला मामला सुनवाई तक पहुंचता है तो अभियोजक क्या साबित करना चाहता है। हालांकि महीनों तक चली कांग्रेस (संसद) की जांच और अभियोग में चुनाव परिणाम को पलटने के ट्रंप के प्रयासों का स्पष्ट विवरण दिया गया है।

एक हताश राष्ट्रपति दिखे ट्रंप


मगर नए दस्तावेज़ में ट्रंप के निकटतम सहयोगियों की ओर से दिए गए अज्ञात विवरणों का हवाला दिया गया है और इसमें एक 'हताश' राष्ट्रपति की तस्वीर पेश की गई है, जो व्हाइट हाउस पर अपनी पकड़ खोते हुए देख 'चुनावी प्रक्रिया के हर चरण को निशाना बनाने के लिए छल का इस्तेमाल करता है।' दस्तावेज़ में ट्रंप के सहयोगियों का जिक्र है। इसके मुताबिक, जब उनके एक सहयोगी ने उन्हें सूचित किया कि छह जनवरी 2021 को उनके समर्थकों की भीड़ के अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) में घुसने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस के लिए खतरा हो सकता है तो ट्रंप ने कहा, 'तो क्या हुआ?'

उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के मद्देनजर यह दस्तावेज़ शुरू में सीलबंद लिफाफे में अदालत में दाखिल किया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति की ओर से पद पर रहने के दौरान किए गए आधिकारिक कार्यों के लिए उन्हें छूट प्रदान की गई है। इसके बाद ट्रंप पर चुनाव के नतीजे पलटने की साजिश रचने के आरोप को लेकर अभियोजन का दायरा सीमित हो गया था।

ट्रंप का क्या है पक्ष


इस संक्षिप्त विवरण का उद्देश्य अमेरिकी जिला न्यायाधीश तान्या चुटकन को यह विश्वास दिलाना है कि अपराध आधिकारिक नहीं हैं, बल्कि निजी कृत्य हैं और इसलिए मामले के आगे बढ़ने पर वे अभियोग का हिस्सा बने रह सकते हैं। चुटकन ने एक संपादित संस्करण को सार्वजनिक करने की अनुमति दी।

ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने इस दस्तावेज़ को 'झूठ से भरा' और 'असंवैधानिक' बताया तथा आरोप लगाया कि स्मिथ और डेमोक्रेटिक पार्टी 'सत्ता पर काबिज रहने के प्रयास में न्याय विभाग को हथियार बनाने पर तुली हुई हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.