अवेज-नगमा पर गिरी बिग बॉस की गाज, घर में होगा नॉमिनेशन टास्क, 19 मिनट गिनना दूभर करेंगे घरवाले
Updated on
08-09-2025 04:13 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में सोमवार को नॉमिनेशन टास्क होगा। इस बार जोड़ी नॉमिनेट होगी। वहीं, नगमा मिराजकर और अवेज दरबार को बिग बॉस की तरफ से नॉमिनेट किया गया है। इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'बिग बॉस 19' के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस कह रहे हैं, 'आज जोड़ी की जोड़ी नॉमिनेट होगी। एक्टिविटी एरिया में एक मेकअप मिरर है। लड़की वहां बैठ जाएगी और लड़का गार्डन में मौजूद स्कूटर पर सवार हो जाएगा।'
अशनूर ने फरहाना को लताड़ा
इसके बाद दिखाया गया है कि फरहाना भट्ट मिरर के पास बैठी हुई हैं और अशनूर कौर उन्हें लताड़ रही हैं। वो कहती हैं, 'आंखें मिलाने की हिम्मत तो रहेगी ना आपमें। मुझे ये बोल रहे हैं कि कुछ करूं, कम से कम ये तो नहीं बोल रहे हैं कि मेरी मां मुझपर शर्मिंदा होंगी। उसके बारे में सोचिए फरहाना।'
अभिषेक ने भी निकाली अपनी भड़ास
इसके बाद अभिषेक बजाज आते हैं। वो फरहाना को कहते हैं, 'आउट ऑफ ब्युटी कुछ नहीं होती। वो टाइम के साथ उतर जाती है, लेकिन जब इनर ब्युटी जाती है आप नजरों से उतर जाते हो। आपको ये समझना चाहिए। आप बस इल्जाम लगाती हैं, ये नहीं सोचती हैं कि उसके घरवालों पर क्या बीत रही होगी। उसकी बहन भी है, उसकी मां भी है।' फरहाना ये सब चुपचाप सुनती रहती हैं और कुर्सी पर बैठी रहती हैं।
क्या है नॉमिनेशन टास्क?
बताया जा रहा है कि 19 मिनट को काउंट करने का टास्क है। कंटेस्टेंट के सामने बाकी के सदस्य आएंगे और उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे, ताकि वो सही से काउंटिंग ना कर पाए। पहले राउंड में अभिषेक और अशनूर आते हैं, दूसरे में प्रणित और फरहाना, तीसरे में अवेज और नगमा, चौथे में गौरव और तान्या, पांचवे में मृदुल और नतालिया, छठे में नीलम और जीशान, सातवें में कुनिका और अमल मलिक। अब ये देखना होगा कि कौन सा जोड़ा इस बार नॉमिनेशन से बचता है।
अवेज और नगमा को बिग बॉस ने किया नॉमिनेट
नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक बजाज के कारण बिग बॉस द्वारा अवेज दरबार और नगमा मिराजकर को सीधे नॉमिनेट किया गया। बसीर अली ने अपनी स्पेशल पावर से नेहल चुडासमा को नॉमिनेशन से बचा लिया।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…