बड़ा इं​डस्ट्रियल कॉरिडोर:अगले तीन साल में भोपाल के पास तैयार होंगे 16 इंडस्ट्रियल एरिया, 800 छोटे-बड़े उद्योग खुलेंगे

Updated on 13-08-2024 11:59 AM

भोपाल और उसके 80 किमी दायरे में एक बड़ा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार हो रहा है। यहां कुल 30 इंडस्ट्रियल एरिया हैं। इनमें से 11 बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे हैं। 2 में यूनिट को जमीन आवंटित हो गई है, लेकिन इंडस्ट्री का निर्माण नहीं हुआ है। 5 एरिया ऐसे हैं, जिनकी जमीन पर यूनिट शुरू करने के लिए विकास कार्य हो रहे हैं।

नए और पुराने प्रोजेक्ट के एक्सटेंशन में शामिल जमीन को देखें तो पता चलता है कि लगभग 605 एकड़ जमीन पर करीब 800 नई छोटी-बड़ी इंडस्ट्री अगले 2 से 4 साल में शुरू हो जाएंगी। इनसे सीधे तौर पर 52 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और 2 लाख लोग लाभान्वित होंगे। इनमें परंपरागत इंडस्ट्री के साथ अलग से इंजीनियरिंग, प्लास्टिक, फर्नीचर, ऑक्सीजन, फूड, टेक्सटाइल समेत दूसरे क्लस्टर बनाए जा रहे हैं।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक राजेंद्र कोठारी कहते हैं कि भोपाल में बड़ी संख्या में इंडस्ट्री शुरू होना अच्छा है। जरूरी यह है कि इसे तेज गति से पूरा कराया जाए। इंडस्ट्री को हर जरूरी मदद दी जाए। सरकार और अफसरों को इस मामले में ऐसे लोगों से भी सलाह-मशविरा करना चाहिए, जो इसके जानकार हैं।

बढ़ते उद्योग... भोपाल और आसपास के इंडस्ट्रियल एरिया

  • मंडीदीप में 1102.87 हेक्टेयर जमीन है। इसमें से 824.753 हेक्टेयर आवंटित कर दी गई है। यहां से सीधे 60 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है।
  • गोविंदपुरा में 1100 छोटी-बड़ी इंडस्ट्री हैं। यहां नई 78 यूनिट बनाने की तैयारी है। नई यूनिट से करीब 5500 लोगों को और रोजगार मिलेगा।
  • बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया के लिए 128 हेक्टेयर जमीन मिली है, जिसमें से 80 हेक्टेयर में यूनिट स्थापित होनी हैं। इसमें से अब केवल 10 हेक्टेयर जमीन शेष बची है। बगरोदा में कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड द्वारा दिसंबर 2020 से उत्पादन शुरू कर दिया गया है। इसमें 450 करोड़ रुपए का निवेश है और 700 लोगों को रोजगार मिला है।
  • अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 26 एकड़ जमीन यूनिट के लिए आरक्षित है। अब केवल 16 एकड़ जमीन ही शेष बची है। यहां 150 करोड़ रुपए की लागत से रेडीमेट गारमेंट इकाई स्थापित की जा रही है। इस यूनिट से 4 हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
  • भोपाल के दायरे में बाबई का मोहासा भी है। यहां 6 हेक्टयर जमीन फूड पार्क के लिए
  • आवंटित की गई है।
  • जमुनिया खेजड़ा में 103 हेक्टेयर में न्यू इंडस्ट्रियल एस्टेट बन रहा है। 2000 करोड़ के निवेश की उम्मीद है और 10 हजार लोगों को रोजगार देने की योजना है।

विवादों का रोड़ा... यहां जमीन कोर्ट-कचहरी के चलते उलझी

बैरागढ़ कलां, भोपाल
29.132 हेक्टेयर मिली और पूरी खाली है।

पीपलनेर भोपाल
4.856 हेक्टेयर जमीन खाली पड़ी है।

कोलुआकलां भोपाल
47.620 हेक्टेयर जमीन आवंटित हुई, लेकिन न्यायालयीन प्रक्रिया में उलझ गई।

नरेला शंकरी भोपाल
9.530 हेक्टेयर जमीन आवंटित हुई, लेकिन न्यायालयीन प्रक्रिया में उलझ गई।

करारिया, बैरसिया भोपाल
7.023 हेक्टेयर जमीन मिली और इस पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इन दो जगह पर पूरी जमीन हो गई आवंटित

  • कल्याणपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 7 हेक्टेयर जमीन आवंटित हो चुकी है। यह पूरी जमीन मेसर्स वियांड टस्ट नामक कंपनी को आवंटित कर दी गई है। कंपनी यूनिट बना रही है।
  • बैरसिया रोड बीनापुर भोपाल में 17.59 हेक्टेयर जमीन है, जिसे मेसर्स बिस्पोक आर्ट स्टूडियो को आवंटित कर दिया गया है। यहां भी यूनिट बनाने का काम चल रहा है। इससे बैरसिया से भोपाल होेने वाला पलायन रुकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.