ऑपरेशन सिंदूर' में घायल बिहार का जवान शहीद:कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में हुए थे जख्मी

Updated on 06-06-2025 02:04 PM

बिहार के बक्सर के रहने वाले जवान सुनील सिंह यादव (46) शहीद हो गए हैं। उधमपुर आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार शाम को उनका निधन हो गया।

बक्सर के चौसा प्रखंड निवासी हवलदार सुनील सिंह यादव का पार्थिव शरीर आज यानी शुक्रवार शाम तक उनके पैतृक घर पहुंचेगा।

सुनील सिंह 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। 9 मई की रात पाकिस्तानी ड्रोन हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायल होने के बाद उनका प्राथमिक इलाज किया गया। लेकिन, हालत बिगड़ने के बाद 15 मई को एयर लिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के 21वें दिन गुरुवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

2023 में हवलदार में प्रमोशन हुआ था

सुनील सिंह यादव ने 2002 में भारतीय सेना की ईएमई यूनिट में नौकरी शुरू की थी। भारतीय सेना में ईएमई (इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर) एक महत्वपूर्ण हथियार और सेवा शाखा है।

ईएमई यूनिट का मुख्य कार्य हथियार प्रणालियों और उपकरणों का रखरखाव, मरम्मत और तकनीकी सलाह प्रदान करना है।

2 साल पहले 2023 में उन्हें हवलदार के पद पर पदोन्नति मिली थी। छोटे भाई चंदन यादव भी सेना में हैं।

देर शाम गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

शहीद के घर गुरुवार देर शाम उनकी शहादत की खबर पहुंची, जिसके बाद इलाके में शोक है।

शहीद जवान के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सौरभ (15) 10वीं और छोटा कृषु यादव (8) पांचवीं क्लास का छात्र हैं।

तीन भाइयों में सुनील सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई अनिल यादव खेती करते हैं। सबसे छोटा भाई भी आर्मी में है। मां पावढारी देवी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक हैं। पत्नी हाउस वाइफ है।

शुक्रवार की देर शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर चौसा स्थित पैतृक आवास पहुंचने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन और सैन्य अधिकारी पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकार से शहीद के बलिदान को उचित सम्मान देने की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.