CCPL-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स के नाम:फाइनल में रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराया

Updated on 15-06-2026 12:28 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

फाइनल में बिलासपुर बुल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायगढ़ लायंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टीम की ओर से नयन चव्हाण ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा संगीत सोनी ने 32, आलोक साहू ने 25 और दीपक यादव ने 22 रन की पारी खेली।

बिलासपुर बुल्स की ओर से भारत गोंडवानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं वरुण सिंह भुई और मोहित राउत ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

16.3 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 164 रन बना लिए। विकल्प तिवारी और पवन परनाते ने 29-29 रन की पारी खेली, जबकि आयुष पांडे ने 33 रन का योगदान दिया।

रायगढ़ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव और शुभम अग्रवाल को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

भारत गोंडवानी बने प्लेयर ऑफ द मैच

फाइनल में 3 अहम विकेट लेने वाले भारत गोंडवानी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ बिलासपुर बुल्स ने CCPL के तीसरे सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन का शानदार अंत किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.