बिलासपुर को चार्जिंग स्टेशन के लिए मिले 8 करोड़:खटारा डीजल चलित सिटी बसों से मिलेगा छुटकारा

Updated on 13-08-2024 02:47 PM

बिलासपुर में बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनते ही बिलासपुरवासियों को खटारा डीजल चलित सिटी बसों से छुटकारा मिल जाएगा। प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू हो जाएगी। ई-बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने केंद्र सरकार से 8 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है।

मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अरबन अफेयर्स की स्टेट क्वार्डिनेटर एकता कपूर ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में 240 ई-बस चलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का अप्रूवल मिल चुका है। बसों की खरीदी के लिए दो टेंडर भी भारत सरकार के शहरी विकास और आवासन मंत्रालय से कराए जा चुके हैं।

ड्राइंग, डिजाइन मिलते ही काम होगा

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार का कहना है कि ई चार्जिंग स्टेशन के लिए 2500 किलोवाट का विद्युत सब स्टेशन कोनी स्थित सिटी बस टर्मिनल के एक हिस्से में स्थापित किया जाएगा। केंद्र सरकार से ड्राइंग,डिजाइन मिलने के इसका काम शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि सभी ई बसें यहीं चार्ज होंगी और दिन भर शहर के विभिन्न रूटों पर नागरिकों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराएंगी। विद्युत सब स्टेशन के लिए सिविल को छोड़ कर शेष इलेक्ट्रिक का पूरा काम सीएसईबी से कराया जाएगा। बिलासपुर के लिए 50 ई बसों की स्वीकृति केंद्र ने दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.