बिपाशा बसु की बेटी ने नन्हे-नन्हे हाथों से बनाई गणपति बप्पा की कितनी प्यारी मूर्ति, लोग बोले- कितनी हार्डवर्किंग

Updated on 27-08-2025 01:07 PM
आज बुधवार को गणेश चतुर्थी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बप्पा के स्वागत में इस वक्त हर कोई लगा है। यहां तक कि बिपाशा बसु की बिटिया देवी गणेश चतुर्थी की तैयारी में पूरी तरह से व्यस्त नजर आीई। दरअसल बिपाशा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देवी गणपति बप्पा की मूर्ति बनाने में व्यस्त दिख रही।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में बिपाशा की बेटी देवी अपने नन्हे-नन्हे हाथों से भगवान गणेश की मूर्ति गढ़ रही हैं । इस झलकियों में देवी मिट्टी से मूर्ति बनाती नज़र आ रही है और इस काम में पूरी तरह से मग्न दिख रही।

लोग बोले- देवी अभी से कितनी हार्डवर्किंग है

देवी ने पीले रंग का कुर्ता और सलवार पहना है और दो चोटियों में लंबा लटकता रिबन...जिसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रही है। बिपाशा ने इस वीडियो को शेयर कर सिर्फ इतना ही लिखा है- गणपति बप्पा मोरिया। वीडियो देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि देवी अभी से कितनी हार्डवर्किंग है।

हर त्योहार और अवसर में बेटी को आगे बढ़ाने की कोशिश

लोगों ने देवी को क्यूट क्रिएटर बताया है। हालांकि, वीडियो के अंत में ढेर सारे बच्चे अपनी-अपनी मूर्तियों के साथ दिख रहे हैं, जिससे लग है कि ये किसी ऐसी जगह का नजारा हो जहां बच्चे एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के लिए जाते हैं। बिपाशा अक्सर देवी की झलकियां फैन्स के साथ शेयर करती हैं जिससे साफ पता लगता है कि वो हर त्योहार और अवसर में बेटी को आगे बढ़ाने की कोशिश करती हैं।

गणपति उत्सव, दुर्गा पूजा , दिवाली हर त्यौहार पर खूब उत्साह

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से लेकर गणपति उत्सव, दुर्गा पूजा , दिवाली और हर दूसरे त्योहार और उत्सव तक, बिपाशा यह तय करना चाहती हैं कि देवी को हर त्यौहार का महत्व पता हो।


2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ की शादी

एक्ट्रेस ने अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई में एक पारंपरिक बंगाली समारोह में शादी रचाई थी। नवंबर 2022 में इस जोड़े ने बेटी का स्वागत किया था।

जन्म के बाद देवी की ये बीमारी

बाद में बिपाशा ने बताया था कि देवी को वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) नामक बीमारी है, जो दिल में दो छेदों से जुड़ी एक बीमारी है। उन्होंने बताया था कि देवी सिर्फ तीन दिन की थीं जब उन्हें इस बीमारी का पता चला और जब वह सिर्फ तीन महीने की थीं, तब उनकी ओपन-हार्ट सर्जरी हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.