अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व का
हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ही नाम पर विचार कर अंतिम निर्णय लेगा, लेकिन विजयपुर विधानसभा सीटों पर अमरवाड़ा फार्मूला ही लागू होगा और भाजपा इस सीट पर कांग्रेस से आए विधायक रामनिवास रावत को ही प्रत्याशी बनाएगी। श्योपुर जिले के विजयपुर से विधायक रहे रावत ने मंत्री बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब यहां जल्द ही
उपचुनाव होना है।
बुधनी में नए चेहरे की तलाश
- बुधनी सीट के लिए भाजपा पार्टी हाईकमान अब नया चेहरा तलाश रहा है।
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।
- शिवराज के पुत्र कार्तिकेय अपने पिता की सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
- कार्तिकेय सिंह चौहान लगातार अपने क्षेत्र की जनता से संपर्क बनाए हुए हैं।
- उनकी मां साधना सिंह चौहान भी पुत्र के साथ जनता से संपर्क कर रही है।
- जानकारों का कहना है कि भाजपा लगातार वंशवाद के विरोध में रही है।
- समीकरण अगर फिट बैठे तो कार्तिकेय को चुनाव लड़ाया जा सकता है।
बीना में उपचुनाव के लिए अभी वक्त
सागर के बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। वह भी जल्द ही इस्तीफा देंगी। इस सीट के रिक्त होने से उप चुनाव ने भाजपा निर्मला सप्रे को ही प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है।