UN महासभा में बोले BJP सांसद- पाकिस्तान उपदेश न दे:पहले आईने में चेहरा देखे, महिलाओं-बच्चों को निशाना बनाना बंद करे

Updated on 14-10-2025 12:31 PM

भाजपा नेता और लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की आलोचना की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में उसकी हार का हवाला दिया। पाकिस्तान पर बच्चों और आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे (सीएएसी) के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाया। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में बाल अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण के एजेंडे पर एक सेशन को संबोधित कर रहे थे।

निशिकांत ने कहा, "पाकिस्तान को खुद को आईने में देखना चाहिए, इस मंच पर उपदेश देना बंद करना चाहिए, अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए और अपनी सीमाओं के पार महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाना बंद करना चाहिए।"

भारत में चल रही चाइल्ड हेल्पलाइन का जिक्र किया

निशिकांत ने कहा, "बच्चों की सुरक्षा और विकास के लिए बेहतर वातावरण बनाना राष्ट्रीय महत्व का विषय है। भारत के प्रयासों की सराहना करने के लिए हम विशेष प्रतिवेदक का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने भारत में चल रही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी पहलों का उल्लेख किया। यह हेल्पलाइन खतरे में पड़े बच्चों को इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइड करती है। हमारी उज्ज्वला योजना तस्करी और यौन शोषण से बच्चों के बचाव और पुनर्वास पर केंद्रित है।"

दुबे ने कहा, "दूसरी ओर, पाकिस्तान में बिल्कुल उलटा है। वह एक ऐसा देश है जो सीएएसी एजेंडे के सबसे गंभीर उल्लंघनकर्ताओं में से एक है। यह बात सीएएसी और चल रहे सीमा पार आतंकवाद पर महासचिव की 2025 की रिपोर्ट से स्पष्ट है। बच्चों के खिलाफ गंभीर दुर्व्यवहारों से दुनिया का ध्यान हटाने के पाकिस्तान के प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।"

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद पर भारत का नपा-तुला रिएक्शन था

दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया और इसे 25 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले की नपी-तुली प्रतिक्रिया बताया। उन्होंने कहा, "अगर ऑपरेशन सिंदूर की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान में ट्रेनिंग हासिल करने वाले आतंकवादियों की क्रूर और टारगेट किलिंग को नहीं भूला है। जिसमें 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी।"

आतंकियों के नागरिकों को निशाना बनाए जाने के बावजूद भारत की प्रतिक्रिया संयमित रही। उन्होंने कहा, "भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। आतंकवाद से अपने लोगों की रक्षा करने, आतंक फैलाने वालों और अपराधियों को कटघरे में लाने के अधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि पाकिस्तान ने जानबूझकर हमारे गांवों को निशाना बनाया, जिसमें बच्चों समेत कई नागरिक मारे गए।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.