वंदे मातरम के 150 साल पूरे, BJP प्रदेशभर में मनाएगी 20 दिवसीय उत्सव

Updated on 06-11-2025 01:01 PM
भोपाल: राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के सात नवंबर को 150 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। भाजपा इसे लेकर ‘वंदेमातरम /150’ नाम से प्रदेश भर में उत्सव मनाएगी, जो सात से 26 नवंबर (संविधान दिवस) तक चलेगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि पहले दिन 150 स्थानों पर कम से कम 150 व्यक्तियों द्वारा वंदेमातरम (अपने मूल स्वरूप में) का वाचन किया जाएगा।सेमिनार, प्रदर्शनी, साहित्यिक प्रतियोगिता, इंटरनेट मीडिया अभियान और लेखन गतिविधियों के जरिए युवाओं तक इस गीत का संदेश पहुंचाया जाएगा। हर जिले और हर शैक्षणिक संस्थान की इसमें भागीदारी होगी। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वंदेमातरम एक शब्द नहीं, बल्कि भारत के आत्मा की आवाज़ है, जिसने हमें स्वाधीनता का स्वप्न देखने और उसे साकार करने की प्रेरणा दी।

’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करने का संकल्प है। जब पूरा प्रदेश एक स्वर में 'वंदेमातरम' गाएगा, तब भारत की आत्मा बोल उठेगी, यही हमारी पहचान और गौरव है। सात नवंबर को प्रदेशभर में एक साथ अभियान प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भोपाल के शौर्य स्मारक में और मंत्रीगण अलग-अलग संभागों के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.