एसआईआर खत्म होने के पहले बीजेपी की कार्यशाला:मोहन सरकार के दो साल के काम और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगी चर्चा

Updated on 12-12-2025 11:51 AM

बीजेपी संगठन ने एसआईआर का काम खत्म होने के बाद पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें एसआईआर को लेकर निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर अमल को लेकर चर्चा की जाएगी।

बीजेपी संगठन के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

एसआईआर को लेकर होगी कार्यशाला

इसके पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज एसआईआर को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया है। दोपहर बाद होने वाली इस कार्यशाला में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, सभी वर्तमान विधायक, 2023 के चुनाव में विधायक पद के प्रत्याशी रहे पार्टी के नेता, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष एसआईआर जिला प्रभारी, एसआईआर जिला संयोजक, बीएलए 1 और प्रदेश सहसंयोजक आईटी विभाग को बुलाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.