कांग्रेस की जातिवादी राजनीति का जवाब भाजपा का हार्डकोर हिंदुत्व... दो मुख्यमंत्रियों के बयानों ने दिए पार्टी की रणनीति के संकेत

Updated on 28-08-2024 11:58 AM
भोपाल। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस जातिवादी जनगणना को भले ही बड़ा दांव मान रही हो, लेकिन भाजपा अपनी पुरानी परिपाटी के अनुसार कांग्रेस को उसके ही मुद्दे पर न केवल चक्रव्यूह में घेर रही है, बल्कि अपनी पैठ भी मजबूत करने के लिए आगे बढ़ चुकी है। कांग्रेस की जातिवादी राजनीति का जवाब भाजपा हार्डकोर हिंदुत्व से दे रही है।

कांग्रेस उठाती रहती है सामाजिक समानता और अधिकार की बात

दरअसल, कांग्रेस जातिवादी जनगणना के माध्यम से सामाजिक समानता और अधिकार की बात उठाती रही है। पार्टी के नेता राहुल गांधी हर मुद्दे को जातिवादी प्रतिनिधित्व से जोड़कर भाजपा सरकारों को पिछड़े, कमजोर, दलित वर्ग के अधिकारों के हनन का दोषी ठहराते रहे हैं। संवेदनशील मुद्दा होने के चलते भाजपा राहुल गांधी पर सीधे हमले से परहेज करती रही है, लेकिन पार्टी ने अपने कदम पीछे नहीं लिए हैं, बल्कि हार्डकोर हिंदुत्व को आगे बढ़ाते हुए जातिवादी जनगणना के मुद्दे को गौण करने के संकेत दे दिए हैं।

जन्‍माष्‍टमी पर आए ऐसे बयान

इसकी स्पष्ट झलक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्माष्टमी पर सोमवार को एक ही दिन आए बयानों में दिखाई पड़ती है। योगी ने बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बहाने हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर चेतावनी भारी लहजे में कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।

दोनों बयानों को लेकर पूरे देश में सरगर्मी

वहीं, मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बयान दे दिया कि भारत में रहना है तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा। इन दोनों बयानों को लेकर पूरे देश में सरगर्मी है। कांग्रेस ने फिलहाल इन बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सामाजिक विषमता का खतरा

भारत में वर्ष 1931-32 में अंतिम बार जातिवादी जनगणना हुई थी। इसमें करीब चार हजार जातियों की जानकारी प्राप्त हुई थी, लेकिन 2011 की जनगणना में जब यह संख्या बढ़कर 80 हजार पार कर गई तो तत्कालीन सरकार ने इसे जारी नहीं किया। 1931-32 की जनगणना में जाति दर्ज करने का दुष्परिणाम रहा कि हजारों ऐसी जातियां अस्तित्व में लाई गईं, जिनका पहले जिक्र नहीं हुआ करता था।

लाभ लेना उद्देश्‍य

माना गया कि लाभ लेने के उद्देश्य से इन जातियों को सरकार के ध्यान में लाने की कोशिश की गई। हालांकि इसका फायदा तो नहीं हुआ, बल्कि समाज कई जातियों और उपजातियां में बंटता चला गया। जानकार मानते हैं कि समाज में ऐसा विभाजन सामाजिक ताने-बाने और समरसता को बेहद चोट पहुंचाता है। इन तर्कों को कांग्रेस सिरे से खारिज करते हुए 'जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी' को प्राथमिकता दे रही है, वहीं भाजपा हिंदुत्व को आगे रखते हुए समाज को जातियों में बंटने और विद्वेष से बचाने की पहल पर आगे बढ़ रही है।

बयानों से मिले हार्डकोर हिंदुत्व के संकेत

दो मुख्यमंत्रियों के बयान ने भाजपा के हार्डकोर हिंदुत्व के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस के जातिवादी जनगणना के मुद्दे के मुकाबले हिंदुत्व की धार को मजबूत कर भाजपा न केवल कांग्रेस को घेरेगी, बल्कि हिंदुओं के बीच अपनी पैठ और मजबूत बनाएगी। हार्डकोर हिंदुत्व सरकार के एजेंडे में भी केंद्र से लेकर राज्य की भाजपा सरकारों तक कई फैसलों में हार्डकोर हिंदुत्व साफ दिखाई पड़ता है।

मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी उत्सव स्कूलों में भी मानने के आदेश हुए थे जारी

आरएसएस के आयोजन में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के शामिल होने पर लगी रोक हटाई गई, वहीं, पाठ्यक्रमों से मुगल शासक के बजाय हिंदू शासकों और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के अध्याय जोड़े गए। मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी उत्सव स्कूलों में भी मानने के आदेश जारी हुए, साथ ही दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार गो-पालन को प्रोत्साहित कर रही है और पर्यटन की दृष्टि से महाकाल लोक की तर्ज पर प्राचीन मंदिरों के परिसरों का विकास भी कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.