ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा:UP-उत्तराखंड-ओडिशा के CM शामिल हुए

Updated on 14-05-2025 01:33 PM

भाजपा आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार सुबह लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ओडिशा के भुवनेश्वर में CM मोहन चरण माझी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान CM योगी ने कहा,‘हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया, पूरे विश्व ने उनके साहस का लोहा माना है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नही।’

23 मई तक चलने वाली 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को की गई थी। इस दौरान दिल्ली में कर्तव्य पथ पर यात्रा निकाली गई। इसमें दिल्ली CM रेखा गुप्ता, भाजपा नेता तरूण चुघ और राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए।

इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पंचकुला में हरियाणा के CM नवाब सिंह सैनी और गुजरात के अहमदाबाद में CM भूपेंद्र पटेल, गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यात्रा का नेतृत्व किया।

यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना

भाजपा की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना और आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है। संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुघ सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं को इस यात्रा के समन्वय का काम सौंपा गया है। पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री राज्यों में रैलियों का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा का कहना है कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से वे न केवल ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी जगाना चाहती है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह यात्रा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें सैन्य बलों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस ने भी निकाली थी तिरंगा यात्रा

7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस की ओर से भी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान भोपाल, दिल्ली, जयपुर समेत कई शहरों में कांग्रेस नेता तिरंगा थामकर सड़कों पर उतरे थे और भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए थे।

ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या की गई थी। इसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 7 मई तड़के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह और 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.