यमन के समुद्र में नाव डूबी, 49 की मौत:140 लोग लापता, 71 को बचाया गया, इसमें 260 यात्री थे सवार

Updated on 12-06-2024 12:39 PM

यमन में मंगलवार (11 जून) को अदन तट के पास शरणार्थियों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गई और 140 से ज्यादा लोग लापता हो गए। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, नाव में 260 लोग सवार थे, इनमें से सबसे ज्यादा लोग इथियोपिया और सोमालिया के थे।

शरणार्थी ईस्ट अफ्रीका से यमन जा रहे थे। ये लोग ईस्ट अफ्रीका के सोमालिया से स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजे निकले थे, जो यमन से लगभग 600 किलोमीटर दूर है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें 71 लोगों को बचा लिया गया। इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर है।

IOM ने 31 महिलाओं समेत 6 बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। IOM के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल युद्ध-स्तर पर बचाव कार्य जारी है।

नाव में 115 सोमाली और 145 इथियोपियाई नागरिक सवार थे
IOM के अधिकारियों ने बताया कि नाव में 115 सोमाली और 145 इथियोपियाई नागरिक सवार थे। उन्होंने बताया कि IOM की टीम को सीमित संसाधनों के साथ रेस्क्यू करना पड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुताबिक, नाव सोमालिया के बोसासो से रविवार को रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि हर साल हजारों अफ्रीकी प्रवासी सऊदी अरब पहुंचने के लिए ईस्टर्न रूट के जरिए रेड सी से यमन को पार करने की कोशिश करते हैं।

अप्रैल में इसी रूट पर 62 लोगों की जान गई थी
UN के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में दो हफ्तों के अंदर हुई इस तरह की अलग-अलग घटनाओं में 62 से ज्यादा लोग मारे गए थे। IOM के अधिकारियों ने बताया कि 2014 से अब तक इस रूट पर 1860 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इस रूट से 2023 में जाने वाले शरणार्थियों की संख्या 90 हजार से ज्यादा थी। इसी के चलते अब यमन में प्रवासियों की संख्या 4 लाख के करीब हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.