बोलेरो ने सिग्नल पर खड़े वाहनों को टक्कर मारी:भोपाल में बाइक को घसीटती ले गई; सरकारी विभाग में अटैच है कार

Updated on 10-11-2025 12:03 PM

भोपाल में एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कार सवार और दो बाइक सवार घायल हो गए। एक बाइक घसीटता ले गया।

ये घटना रविवार रात करीब 11 बजे शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के दानिश नगर चौराहे पर की है। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने पीछा कर उसे नर्मदापुरम रोड पर पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान निखिल भालेराव (उम्र 24 वर्ष) निवासी बाड़ी बरेली, जिला रायसेन के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और अपने दोस्त की कार लेकर भोपाल आया था। यह कार एक सरकारी विभाग में अटैच कॉमर्शियल वाहन है।

कार को सर्विसिंग के लिए भोपाल लेकर आया था आरोपी निखिल ने पूछताछ में बताया कि वह कार की सर्विसिंग के लिए बाड़ी बरेली से भोपाल आया था। रविवार रात वह नर्मदापुरम रोड पर तेज रफ्तार में कार चला रहा था। तभी दानिश नगर चौराहे पर सिग्नल पर खड़े वाहनों को अचानक टक्कर मार दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बागसेवनिया थाना पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस जब्त की कार, आरोपी पर केस दर्ज हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग का मामला दर्ज कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.