कस्टम मिलिंग में प्रगति लाएं : कलेक्टर

Updated on 24-08-2024 04:59 PM
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी राईस मिलर्स की बैठक लेकर कस्टम मिलिंग की समीक्षा की। कलेक्टर अग्रवाल ने कस्टम मिलिंग अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 89 राईस मिलर्स पंजीकृत हैं, जिनके माध्यम से समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग कार्य कराया जा रहा है।

वर्तमान में जिले के सभी राईस मिलर्स को भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने अनुबंध किया गया है तथा उनके द्वारा कस्टम मिलिंग कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उसना एवं अरवा मिलर्स की पृथक-पृथक मिल वार कार्यों की समीक्षा की तथा सभी मिलर्स को निर्धारित समयावधि में कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने के निर्देश दिए। मिलर्स द्वारा चावल जमा कार्य में हमालों की कमी की समस्या से अवगत कराया गया। कलेक्टर ने इस समस्या के समाधान के लिए भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिले में 64 प्रतिशत चावल जमा हो चुका है, शेष बचे चावल को 30 सितम्बर 2024 तक जमा किया जाना है। जिले में अब तक एफसीआई में 135245.99 मीट्रिक टन अरवा एवं उसना चावल जमा किया जाना शेष है। इसी तरह नागरिक आपूर्ति निगम में कुल 26368.50 मीट्रिक टन अरवा चाल जमा किया जाना शेष है। जिले में अब तक लगभग 64 प्रतिशत कस्टम मिलिंग कर चावल जमा हो चुका है। कलेक्टर ने शेष 36 प्रतिशत चावल जमा कराने के लिए विभागीय अधिकारी को मानिटिरिंग करने एवं राईस मिलर्स को यथाशीघ्र चावल जमा करने निर्देशित किया। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी रविन्द कुमार सोनी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं अन्य संबंधित अधिकारी तथा जिले के राईस मिलर्स उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.