BSF ने 7 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया:S400-आकाश ने पाकिस्तानी ड्रोन्स को किया तबाह

Updated on 09-05-2025 04:12 PM

जम्मू-कश्मीर में जम्मू, पठानकोट सहित 11 इलाकों में गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से 100 से ज्यादा ड्रोन, मिसाइलों से हमला किया गया। हालांकि, मिसाइल डिफेंस सिस्टम S400 और आकाश ने हमले को नाकाम कर दिया।

जवाबी कार्रवाई करते हुए सांबा इंटरनेशनल बॉर्डर में BSF ने 7 आतंकियों को मार गिराया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज सेना के जवानों से मिलने उरी पहुंचे हैं। CM उमर अब्दुल्ला में घायलों से मुलाकात की है।

वहीं, पाकिस्तान की ओर से LoC पर कुपवाड़ा, उरी, आरएसपुरा, बारामुला सहित कई सेक्टरों में लगातार गोलीबारी के साथ बमबारी भी जारी है, कई जगहों पर मिसाइल दागे जाने की खबर भी है।

इन हमलों में अब तक 17 लोगों की जान चले गई है, वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। 7 मई की रात से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर हाई अलर्ट पर है।

आकाश और S400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी हमले को नाकाम किया

बीती रात पाकिस्तान ने LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर के पास कई इलाकों में ड्रोन भेजने की नाकाम कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए।

यह ऑपरेशन उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट में चला। सेना ने इसमें 'आकाश' और S400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ ही L-70 गन, Zu-23mm, शिल्का सिस्टम और एडवांस ड्रोन रोधी उपकरणों का इस्तेमाल किया।

फायरिंग में आम लोगों के घरो को नुकसान पहुंचा

पाकिस्तान की गोलाबारी से आम लोगों के घरो को नुकसान पहुंचा। राजौरी गांव के निवासी शैलेश कुमार ने कहा- हम डर के मारे अपने घर छोड़कर रात में ही भाग गए। दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। मेरे घर पर भी दो गोले गिरे। इसलिए हम यहां से भाग गए। पूरा गांव वीरान हो गया था और कुछ लोग अपने पशुओं को भी अपने साथ ले गए थे।

उन्होंने कहा- LoC से सटे बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी और पुंछ जिला मुख्यालय पर तोपों से गोलाबारी की। इससे दर्जनों घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.