तमिलनाडु में बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या:चेन्नई में घर के बाहर 6 बाइकसवारों ने चाकू-तलवारें मारीं

Updated on 06-07-2024 12:23 PM

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार (5 जुलाई) की शाम उनके घर के बाहर छह हमलावरों ने हत्या का दी। पुलिस के अनुसार, आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

इसी दौरान दो बाइक से छह लोग आए और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ता आर्मस्ट्रॉन्ग को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ​आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या को पिछले साल गैंगस्टर अर्कोट सुरेश की हत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदले की भावना से बसपा नेता की हत्या की आशंका है। अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उसने पूछताछ की जा रही है।

हमलावरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की टी-शर्ट पहनी थी
चेन्नई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, छह में से चार हमलावरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की टी-शर्ट पहन रखी थी। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज की जांच की है। वारदात के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए दस टीमें बनाई हैं। अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए 8 संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे का सही मकसद पता लगा पाएंगे।

आर्मस्ट्रॉन्ग ने स्टालिन के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था बसपा नेता आर्मस्ट्रॉन्ग पेशे से एक वकील थे। वे 2006 में चेन्नई कॉर्पोरेशन काउंसिल के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2007 में बसपा जॉइन की। 2011 में उन्होंने तमिलनाडु के कोलाथुर सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, हार गए थे।

आर्मस्ट्रॉन्ग दो साल पहले चेन्नई में एक मेगा रैली आयोजित करने के बाद चर्चा में आए। उन्होंने इस रैली में बसपा प्रमुख मायावती को बुलाया था। आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है।

राहुल-स्टालिन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया

तमिलनाडु में बसपा नेता की हत्या को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्य के CM एमके स्टालिन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- बसपा के तमिलनाडु प्रमुख थिरु आर्मस्ट्रॉन्ग की क्रूर हत्या से मुझे गहरा सदमा लगा। उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।तमिलनाडु कांग्रेस राज्य की DMK सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। मुझे विश्वास है कि सरकार दोषियों को जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

CM एमके स्टालिन ने X पर लिखा- बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या स्तब्ध करने वाली और दुखद है। पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को रातोंरात गिरफ्तार कर लिया है। मैं आर्मस्ट्रॉन्ग की पार्टी, परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों को मामले को शीघ्रता से चलाने और दोषियों को कानून के अनुसार न्याय के कटघरे में लाने का आदेश दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.