बजट सत्र, कस्टोडियल डेथ-रेव पार्टी पर घिरेगी सरकार:भूपेश उठाएंगे मुद्दा

Updated on 26-02-2026 11:38 AM
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही चल रही है। सदन में कस्टोडियल डेथ, जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदियों की स्थिति, रायपुर के फॉर्म हाउस में रेव पार्टियों की कार्रवाई और प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा की बदहाल व्यवस्था जैसे मुद्दे पर चर्चा हो रही है।

इसके साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा के टेंडर, तकनीकी संस्थानों से पासआउट युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधूरे काम, नक्सल पुनर्वास नीति और शराब दुकानों और आहता के आवंटन के मापदंड जैसे विषय पर भी सरकार को घेरने की कोशिश होगी।

प्रश्नकाल में खास तौर पर गृहमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री खुशवंत साहेब के विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के बाद 24 फरवरी को पेश बजट पर भी चर्चा शुरू होगी, जिससे चौथे दिन का सत्र और ज्यादा अहम हो गया है।

कस्टोडियल डेथ और जेलों की स्थिति पर सवाल

प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल राज्य में कस्टोडियल डेथ के मामलों को लेकर सवाल उठाएंगे। इसके साथ ही जेलों में स्वीकृत क्षमता से अधिक कैदियों के बंद होने का मुद्दा भी सदन में रखा जाएगा।

जबकि बीजेपी विधायक भावना बोहरा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अधूरे सड़क निर्माण कार्यों को लेकर सरकार से जानकारी मांगेंगी। वहीं, बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी राज्य में लागू नक्सल पुनर्वास नीति की स्थिति पर प्रश्न करेंगे।

विधायक शकुंतला पोर्ते तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के विषय पर सवाल उठाएंगी। वहीं धरमलाल कौशिक 108 एम्बुलेंस सेवा के टेंडर प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेंगे।

रायपुर के फॉर्महाउस और रेव पार्टी पर कार्रवाई

रायपुर के फॉर्महाउस में अवैध गतिविधियों और रेव पार्टियों के आयोजन का मुद्दा विधायक चातुरी नंद उठाएंगी। यह सवाल गृह विभाग से जुड़ा है, इसलिए गृहमंत्री विजय शर्मा को इस पर जवाब देना पड़ सकता है। सवाल होगा कि ऐसे आयोजनों पर निगरानी और कार्रवाई की क्या व्यवस्था है।

शराब दुकानों और आहता आवंटन पर ध्यानाकर्षण

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए शराब दुकानों और आहता के आवंटन, स्थान चयन के लिए स्पष्ट मापदंड तय नहीं किए जाने का मुद्दा उठाएंगे। वे आबकारी मंत्री से यह जानना चाहेंगे कि दुकान खोलने के लिए कौन-कौन से मानक तय किए गए हैं और क्या इसमें पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।

विधायक अंबिका मरकाम पारधी समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने का मुद्दा उठाएंगी। यह मामला आदिम जाति और अनुसूचित जनजाति विकास विभाग से जुड़ा है।

बजट पर होगी चर्चा

प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के बाद सदन में 24 फरवरी को पेश किए गए बजट पर चर्चा शुरू होगी। विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र और विभाग से जुड़े मुद्दों को बजट से जोड़कर चर्चा का मौका मिलेगा।

कुल मिलाकर, विधानसभा का चौथा दिन सवालों, जवाबों और राजनीतिक तीखेपन से भरा रहने वाला है। कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सरकार को आज सीधा सामना करना पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.