गेंद नहीं बम बरसाएगी बुमराह एंड कंपनी... बांग्लादेश को बर्बाद करने उतरे ये तीन तेज गेंदबाज

Updated on 19-09-2024 11:03 AM
चेन्नई: बांग्लादेश के खिलाफ आज से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स पर भरोसा जताया है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मोहम्मद सिराज और आकाशदीप तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे। पाकिस्तान को उसके घर में टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रचने वाली बांग्लादेशी टीम के लिए इन तीन पेसर्स से निपटना आसान नहीं होगा।

टीम इंडिया में इन तीन पेसर्स को मौका

जसप्रीत बुमराह विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े नाम हैं। भारत के ऑल फॉर्मेट गेंदबाज का सामना करना कोई आसान बात नहीं। अपने घर पर तो बुमराह और घातक हो जाते हैं। बुमराह के कंधे से कंधा मिलाकर बॉल फेंकने के लिए मोहम्मद सिराज पूरी तरह तैयार हैं। प्लेइंग इलेवन में तीसरे तेज गेंदबाज आकाशदीप हैं। 28 साल के बॉलिंग ऑलराउंडर आकाशदीप का यह दूसरा टेस्ट मैच है, उन्होंने इस साल की शुरुआत में रांची में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भारत

भारत ने लंबे प्रारूप में पिछली श्रृंखला इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में खेली थी और उसमें 4-1 से विजयी रहा था। भारत को इस सत्र में बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल दस टेस्ट खेलने हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में भारत फिलहाल शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।

सुपरहिट हैं रोहित-विराट और गिल

भारत ने जनवरी 2022 से अब तक 21 टेस्ट खेले, 12 जीते और सात गंवाए हैं जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। इस दौरान भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में सबसे ऊपर कप्तान रोहित का नाम है जो 27 पारियों में करीब 42 की औसत से 1090 रन बना चुके हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 29 पारियों में 1083 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 38.67 का रहा। इसके बाद शुभमन गिल का नंबर आता है जिन्होंने 31 पारियों में 37.17 की औसत से 1078 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.