मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से टकराई तीर्थयात्रियों से भरी बस:20 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत

Updated on 16-07-2024 01:12 PM

मुंबई में बस और ट्रैक्टर की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। बस सवार 42 अन्य लोगों की हल्की चोट आई हैं। घटना सोमवार रात 12.30 बजे की है।

पुलिस ने बताया कि ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके से चार यात्री बस में सवार लोग आषाढी एकादशी मनाने (भगवान विठ्ठल की पूजा) पंढरपुर के लिए निकले थे। बसें जब मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पहुंची तो एक बस जिसमें 54 लोग सवार थे, वो ट्रैक्टर से टकरा गई और 20 फीट गहरी खाई में गिर गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को पनवेल सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो हाइड्रा की मदद से बाहर निकाली बस
पुलिस के मुताबिक, खाई में गिरी बस को दो हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद बस की तलाशी ली गई लेकिन कोई भी घायल या मृत नहीं मिला। हादसे के कारण मुंबई-पुणे हाईवे पर करीब 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.